- कæवर्धा -भाजपा संगठन चुनाव के तहत कवर्धा जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो गई है। कवर्धा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व वर्तमान में जिला संगठन में महामत्री पद का दायित्व संभाल चुके ठाकुर अनिल सिंह को भाजपा जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है।
भाजपा ने अपने आंतरिक लोकतान्त्रिक पद्धति से जिला अध्यक्ष का चुनाव किया | जिला संगठन चुनाव के लिये चुनाव प्रभारी पूर्व क्रेडा अध्यक्ष पुरेंदर मिश्रा व लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू ने सह चुनाव प्रभारी की भूमिका में पार्टी के तय मानकों को पूरा करते हुए पार्टी के कोर कमेटी के सदस्य , वर्तमान जिला संगठन के पदाधिकारियों से राय सुमारी करने के बाद सर्वसम्मती से अनिल सिंह को नये जिला अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की | जिला अध्यक्ष के नाम के घोषणा के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने प्रशन्नता पूर्वक अनिल सिंह को मिठाई खिलाकर बधाई दी | अनिल सिंह अपने सहज स्वभाव के लिए कार्यकर्ताओं के बीच पहली पसंद रहें कार्यकरताओ के साथ साथ राजनितिक गतिविधियों में अभिरुचि रखने वाले नगर के लोगों ने भी अनिल सिंह को बधाई दी |
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व सांसद संतोष पांडे ने कार्यकार्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है यहाँ सब कार्यकर्ता है सब के विचार जानने के बाद किसी एक को अध्यक्ष बनाया जाता है बाकी शेष कार्यकर्ता उनके टीम के सदस्य के रूप में संगठन को आगे बढ़ाते है |
पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा भाजपा की खूबसूरती यहाँ के लोकतंत्र से है पार्टी में सभी पदाधिकारी भी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते है व संगठन के निर्देशों पर चलते है ।
जिला अध्यक्ष रामकुमार भट्ट ने कहा मुझे पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी थी उसे पूरा करने में आप सभी कार्यकार्ताओं का विशेष सहयोग रहा है | हम सब आगे भी इसी तरह संगठित होकर पार्टी को आगे ले जायेंगे | जिला अध्यक्ष रामकुमार भट्ट ने अनिल सिंह को मिठाई खिलाकर बधाई दी |
इस अवसर पर पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी ,अशोक साहू ,महामंत्री गोपाल साहू ,उपाध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे ,राकेश शर्मा,श्रीमती सकुंन जायसवाल,परेटन वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती देवकुमारी चंद्रवंशी,कोषाध्यक्ष सीताराम साहू , लाल जी चंद्रवंशी,ठा रघुराज सिंह,विनोद सिंह ,राजेंद्र चंद्रवंशी ,सभी मडल के जिला अध्यक्ष ,पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें |