जांजगीर जहरीली गैस हादसे में मृतकों के परिजनों को विष्णु सरकार ने की 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा

*सीएम साय ने कहा – हमारी सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर*

*रायपुर 5 जुलाई 2024/ जांजगीर-चांपा के बिर्रा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम किकिरदा में 5 लोगों की दम घुटने से हुई मौत के मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतक के परिजनों को पांच – पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने अपने *X* हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि *जांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुंए की जहरीली गैस की चपेट में आने से 5 लोगों की दु:खद मौत की सूचना मिली थी। इस घटना में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा करता हूं।*

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा है कि *हमारी सरकार पीड़ित परिजनों के हर संभव मदद के लिए तत्पर है। हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।*

गौरतलब है कि जांजगीर जिला स्थित बिर्रा क्षेत्र के किकिरदा गांव में एक पुराना कुआं है। जिसे काफी समय से उपयोग में नहीं लाया जा रहा था। गांव के ही लोगों ने पुरानी लकड़ियों का छप्पर बनाकर कुएं को ढंक दिया था। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में बारिश और तेज हवा चलने के कारण कुएं के ऊपर बना लकड़ी का छप्पर कुएं के अंदर गिर गया था। जिसे निकालने गांव का एक आदमी कुएं के अंदर गया, जो काफी देर तक वापस नहीं आया। इसके बाद एक-एक कर 4 लोग और कुएं में उतरे और वापस बाहर नहीं आ सके। आशंका जताई जा रही है कि काफी दिनों से बंद रहने के कारण कुएं में जहरीली गैस निकलने लगी है, जिसकी चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई।

Related Posts

जब मन सच्चा होता है, तो बनती हैं जनता की जिंदगी बदलने वाली योजनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*रोजगार और उद्यमिता के अवसर बढ़ाने उच्च शिक्षा, पशुपालन और ग्रामोद्योग पर विशेष फोकस: मुख्यमंत्री श्री साय* *बजट में बड़ी वृद्धि के साथ प्रदेश में नवाचारों को बढ़ावा, हर वर्ग…

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खुड़िया जलाशय से जल्द पानी छोड़ने के दिए निर्देश

*ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं किसानों की मांग पर श्री साव ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों दिए निर्देश* रायपुर. 19 मार्च 2025. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जब मन सच्चा होता है, तो बनती हैं जनता की जिंदगी बदलने वाली योजनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जब मन सच्चा होता है, तो बनती हैं जनता की जिंदगी बदलने वाली योजनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खुड़िया जलाशय से जल्द पानी छोड़ने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खुड़िया जलाशय से जल्द पानी छोड़ने के दिए निर्देश

जल संरक्षण के लिए जनसहभागिता से व्यापक तौर पर करना होगा कार्य – कलेक्टर

जल संरक्षण के लिए जनसहभागिता से व्यापक तौर पर करना होगा कार्य – कलेक्टर

औद्योगिक नीति 2024-2030 अंतर्गत प्राप्त सुविधाओं का लाभ ले उद्यमी : कलेक्टर

औद्योगिक नीति 2024-2030 अंतर्गत प्राप्त सुविधाओं का लाभ ले उद्यमी : कलेक्टर

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज को मिली 472.58 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज को मिली 472.58 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति

‘‘वन परिक्षेत्र रेंगाखार में अवैध परिवहन करते 04 नग साल चौखट एवं 01 नग दो पहिया वाहन जप्त किया गया‘‘

‘‘वन परिक्षेत्र रेंगाखार में अवैध परिवहन करते 04 नग साल चौखट एवं 01 नग दो पहिया वाहन जप्त किया गया‘‘