कबीरधाम जिले के युवतियों की तस्करी के मामले में कार्यवाही क्यों नहीं कर रही सरकार -कांग्रेस – IMNB NEWS AGENCY

कबीरधाम जिले के युवतियों की तस्करी के मामले में कार्यवाही क्यों नहीं कर रही सरकार -कांग्रेस

रायपुर। 16जून 2024/भाजपा सरकार में महिलाये फिर असुरक्षित हो गयी है कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले कबीरधाम से बड़े पैमाने पर मानव तस्करी की जा रही हैं।8 जून को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में कबीरधाम जिले की 16 युवतियों को आर पी एफ ने अपने सरंक्षण में लेकर सखी सेंटर राजनांदगांव के हवाले किया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के पश्चात कबीरधाम जिले से बड़े पैमाने पर मानव तस्करी हो रही है। राजनांदगांव स्टेशन में जिन सोलह युवतियों को आर पी एफ ने अपने सरंक्षण में लिया वे युवतियां कवर्धा के कुकदुर थाना क्षेत्र के ग्राम कामठी,कंठी। पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकचौरी, केजेदहा, सिंघनपुरी।।लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर,उड़ियाकला, पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापुर की थी
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कबीरधाम में मानव तस्करी के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को नैतिक जिम्मेदार बताया है जिनके पास गृह विभाग की जिम्मेदारी है।कबीरधाम जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है।एक के बाद एक हत्या की घटनाएं हो रही है वहीं मानव तस्करी भी धड़ल्ले से हो रही है।जिले से बड़ी संख्या में युवतियां गायब है।जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।जिले में छोटी छोटी बातों में शासकीय विभागों में हस्तक्षेप करने वाले विजय शर्मा को भी युवतियों की तस्करी से कोई मतलब नहीं है।युवतियों की तस्करी का मामला सामने आने के बावजूद इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई बल्कि मामला रफादफा कर दिया गया है। इ हाई प्रोफाइल मामले में सोलह युवतियों को ले जाते पकड़ाए युवक ग्राम बघर्रा जिला कबीरधाम निवासी उमेश चंद्राकर पिता मनहरण चंद्राकर को बगैर कार्यवाही किए छोड़ दिया गया।कबीरधाम जिले की गायब युवतियों की तलाश के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।आखिर माना तस्करी के मामले में गृह मंत्री क्यों अपनी अरुचि दिखा रहे हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में विकास को दी जा रही है तीव्र गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*‘राइजिंग छत्तीसगढ़’ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री श्री साय ने रखा दूरदर्शी विकास का रोडमैप* रायपुर, 11 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में न्यूज़18 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित भव्य…

Read more

नक्सलवाद से लोकतंत्र की ओर लौटता बस्तर: 24 घंटे में 45 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

नक्सलवाद से लोकतंत्र की ओर लौटता बस्तर: 24 घंटे में 45 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण 0 सुकमा में 1.18 करोड़ रुपये के 23 इनामी नक्सली मुख्यधारा में लौटे, बीते 15…

Read more

You Missed

प्रदेश की सभी बहनें हमारा मान हैं, अभिमान हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश की सभी बहनें हमारा मान हैं, अभिमान हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपरा से पेड़-पौधों में भी जीवन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपरा से पेड़-पौधों में भी जीवन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान श्रीमहाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान श्रीमहाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ के प्रेम राजन रौतिया ने इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग में दिलाया स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के प्रेम राजन रौतिया ने इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग में दिलाया स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

राज्यपाल रामेन डेका ने एकलव्य विद्यालय में लगाया आंवला का पौधा, छात्रों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

राज्यपाल रामेन डेका ने एकलव्य विद्यालय में लगाया आंवला का पौधा, छात्रों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

अपने गांव के विकास के लिए योजना बनाकर भागीदार बनिये-राज्यपाल रामेन डेका

अपने गांव के विकास के लिए योजना बनाकर भागीदार बनिये-राज्यपाल रामेन डेका