भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने बताया कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले में मंडल स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। साथ ही कोरोना योद्धाओं का सम्मान भी किया जायेगा।
श्रीमती नारोलिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की बहनें, सफाई कर्मी, पुलिस विभाग, कोरोना से जीतकर आयी बहनें एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाएं जिन्होंने कोरोना काल में सहयोग किया है, इन सभी का सम्मान किया जायेगा। बैठक में सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।