महिला स्व-सहायता समूह सम्मेलन आज, राष्ट्रपति  मुर्मु करेंगी संबोधित

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा सम्मेलन

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 16 नबम्बर को मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन में भाग लेंगीं। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, लाल परेड ग्राउण्ड में हो रहे इस सम्मेलन में प्रदेश की लगभग 15 हजार समूह सदस्य महिलाएँ सम्मिलित होंगी।

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भोपाल आई राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु महिला स्व-सहायता समूह के सम्मेलन को संबोधित करेंगी। प्रात: 11:30 बजे राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थल पर आगमन होगा। राष्ट्रपति द्वारा आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया जायेगा। विभिन्न जिलों से आ रही दो समूह सदस्य कार्यक्रम के दौरान मंच से अपने अनुभव साझा करते हुए बतायेंगी कि समूह के सहारे से किस तरह उनके जीवन में तरक्की की राह बनती गई और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला। समूह सदस्यों द्वारा बनाई गई बस्तुएँ राष्ट्रपति को उपहार स्वरूप भेंट की जायेंगी।

सम्मेलन में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुण्डा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भोपाल जिले के प्रभारी श्री भूपेन्द्र सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया,  पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल एवं महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय सहित अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का प्रसारण विभिन्न माध्यमों से किया जायेगा जिसे प्रदेश के विभिन्न जिलों में ग्राम पंचायत स्तर पर बड़ी संख्या में प्रदेशवासियों द्वारा देखा जायेगा।

Related Posts

भानुप्रतापुर सरकारी अस्पताल की हालत पतली अव्यवस्था का शिव सेना ने लगाया आरोप

भानुप्रतापपुर, सरकारी स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर का हाल बेहाल है ।स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर मरीजों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर एवं बहुत ताम-झाम के साथ…

Read more

लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे जगरगुंडा में खुली इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

  0 डबल इंजन की सरकार में बस्तर में शांति स्थापित करने में मिल रही कामयाबी: मुख्यमंत्री* 0 राज्य सरकार के प्रयासों से दूरस्थ अंचल में बैंकिंग सुविधाओं का हो…

Read more

You Missed

चाणक्य से मिली प्रसिद्धि छत्तीसगढ़ी फिल्मों में भी काम करने की इच्छा है मनोज जोशी

चाणक्य से मिली प्रसिद्धि छत्तीसगढ़ी फिल्मों में भी काम करने की इच्छा है मनोज जोशी

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के समर्थन में सेजबहार में निकला तिरंगा रैली

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के समर्थन में सेजबहार में निकला तिरंगा रैली

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम जनमन आवासों का किया निरीक्षण, आवश्यक सुधार कार्यों के दिए निर्देश

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम जनमन आवासों का किया निरीक्षण, आवश्यक सुधार कार्यों के दिए निर्देश

सुशासन तिहार में जनसमस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान, कृषक कलम साय को मिली नलकूप खनन की स्वीकृति

सुशासन तिहार में जनसमस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान, कृषक कलम साय को मिली नलकूप खनन की स्वीकृति

समाधान शिविर में मिली शिकायत का हुआ त्वरित निराकरण, हैंडपंप हुआ सुचारू

समाधान शिविर में मिली शिकायत का हुआ त्वरित निराकरण, हैंडपंप हुआ सुचारू

मनोरंजक गतिविधियों और ज्ञानवर्धक सवालो के बीच उठाया रंगारंग कार्यक्रम का आनंद

मनोरंजक गतिविधियों और ज्ञानवर्धक सवालो के बीच उठाया रंगारंग कार्यक्रम का आनंद