योगी आदित्यनाथ ने हमारी आस्था के गौरव को पुनर्जीवित किया : एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री योगी से की शिष्टाचार भेंट

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारते हुए देश में रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में अयोध्या विश्व का सबसे वैभवशाली नगर और वैश्विक तीर्थ का केंद्र बन रहा है।

लखनऊ : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की और उनसे अपनी अयोध्या यात्रा के अनुभव को साझा किया। शिंदे ने अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि योगी आदित्यनाथ ने हमारी आस्था के गौरव को पुनर्जीवित किया है। उनके नेतृत्व में प्रभु श्री राम की नगरी विकास के नए आयाम छू रही है।

शिंदे के साथ उनकी सरकार के मंत्रियों का समूह भी मौजूद था। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में मंत्रियों का समूह अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी के निमंत्रण पर राजधानी लखनऊ पहुंचा था। शिष्टाचार मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने महाराष्ट्र के दल का स्वागत करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम हमारे पूर्वज होने के साथ ही इस देश की आत्मा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारते हुए देश में रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में अयोध्या विश्व का सबसे वैभवशाली नगर और वैश्विक तीर्थ का केंद्र बन रहा है। अयोध्या के विकास के लिए हजारों करोड़ की नई योजनाएं शुरू की गईं हैं। सीएम योगी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के सम्मान में रात्रि भोज का भी आयोजन किया।

Related Posts

ईरान ने इजरायल पर फतह-1 दागने का किया दावा, आवाज से भी तेज है इस हाइपरसोनिक मिसाइल की रफ्तार

एजेंसी। ईरान ने अपनी सबसे खतरनाक मिसाइल ‘फतह-1 को इजरायल पर दागने का दावा किया है। यह एक हाइपरसोनिक मिसाइल है, जिसे ईरान ने ‘इजरायल-स्ट्राइकर की उपाधि दी है। रिपोर्ट के…

Read more

दंतेवाड़ा में शुरू हो रही कोल्ड स्टोरेज की बड़ी सुविधा

*आदिवासी गांवों की तरक्की को मिलेगी नई रफ्तार* *यह परियोजना बदलेगी बस्तर की तस्वीर, किसानों को मिलेगा बेहतर दाम* रायपुर 17 जून 2025/दंतेवाड़ा जिले में खेती और जंगल से मिलने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईरान ने इजरायल पर फतह-1 दागने का किया दावा, आवाज से भी तेज है इस हाइपरसोनिक मिसाइल की रफ्तार

ईरान ने इजरायल पर फतह-1 दागने का किया दावा, आवाज से भी तेज है इस हाइपरसोनिक मिसाइल की रफ्तार

लोकतंत्र और राष्ट्रवादी भावना का संरक्षण पत्रकारिता की अहम कड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लोकतंत्र और राष्ट्रवादी भावना का संरक्षण पत्रकारिता की अहम कड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योग मिटाए रोग, इसलिए रोज करें योग – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योग मिटाए रोग, इसलिए रोज करें योग – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन में रामायणकालीन लक्ष्मण बावड़ी को मिला नवजीवन

उज्जैन में रामायणकालीन लक्ष्मण बावड़ी को मिला नवजीवन

सामाजिक विकास के लिए मिलकर करें काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सामाजिक विकास के लिए मिलकर करें काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

19 जून से 6 जुलाई तक होगा मूंग और उड़द उपार्जन के लिए पंजीयन

19 जून से 6 जुलाई तक होगा मूंग और उड़द उपार्जन के लिए पंजीयन