देश के विभिन्न हिस्सों में पाए जाने वाले पक्षी भी मौजूद है कांगेर राष्ट्रीय उद्यान  में

प्रथम बार अनूठा आयोजन…

जगदलपुर। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर मध्य भारत के जैव विविधता का एक अनोखा खजाना है। पहली बार कांगेर घाटी पक्षी सर्वेक्षण का आयोजन 25 नवंबर से 27 नवंबर 2022 तक किया जा रहा है। कांगेर घाटी अपने प्राकृतिक सौंदर्य, जैव विविधता, रोमांचक गुफाओं के लिए देश-विदेश में विख्यात है। यहां भारत के पश्चिमी घाट एवं पूर्वीय हिमालय में पाए जाने वाले पक्षियों को भी देखा गया है। देश के विभिन्न परिदृश्यों में पाए जाने वाले पक्षियों का कांगेर घाटी से संबंध एवं उनके रहवास को समझने का प्रयास समय-समय पर विशेषज्ञों द्वारा किया गया है। इसी कड़ी में एक प्रयास कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा बर्ड कॉउंड इंडिया एवं बर्ड्स एंड वाइल्ड लाइफ ऑफ छत्तीसगढ़ के सहयोग से पक्षी सर्वेक्षण का आयोजन किया जा रहा है।
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान निदेशक धम्मशील गणविर ने बताया कि इस पक्षी सर्वेक्षण में देश के 11 राज्यों के 56 पक्षी विशेषज्ञों का चयन किया गया है। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, गुजरात, केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान से प्रतिभागी इस पक्षी सर्वेक्षण में शामिल होंगे, तीन दिनों तक ये कांगेर घाटी के अलग-अलग पक्षी रहवासों का निरीक्षण कर यहां पाई जाने वाले पक्षियों का सर्वेक्षण करेंगे। इस सर्वेक्षण से राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन में सहायता होगी तथा ईको-टूरिज्म में बर्ड वॉचिंग के नए आयाम सम्मिलित होंगे।

Related Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर – मुख्यमंत्री साय

*मुख्यमंत्री श्री साय दैनिक नवप्रदेश के 14वें स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल* *’राष्ट्रीय परिदृश्य में उभरता छत्तीसगढ़’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन* रायपुर 14 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

Read more

मुख्यमंत्री साय से पं.श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर 14 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पं. श्री रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार जी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री साय ने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दीपिका ने की 8 घंटे काम की मांग; काजोल का मिला सपोर्ट, कह कभी 20 घंटे काम नहीं किया

दीपिका ने की 8 घंटे काम की मांग; काजोल का मिला सपोर्ट, कह कभी 20 घंटे काम नहीं किया

एसआरएच की मालकिन काव्या करने वाली है मशहूर सिंगर से शादी अनिरुद्ध रविचंदर ने बताया रयूमर्स

एसआरएच की मालकिन काव्या करने वाली है मशहूर सिंगर से शादी अनिरुद्ध रविचंदर ने बताया रयूमर्स

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान में सफलता पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान में सफलता पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 जून को लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित करेंगे राशि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 जून को लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित करेंगे राशि

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का पचमढ़ी आगमन

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का पचमढ़ी आगमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ओंकारेश्वर में अद्वैत लोक कला संग्रहालय की स्वीकृति पर श्री श्रृंगेरी शारदा पीठम ने माना आभार