राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सद्भावना दौड़ का आयोजन

बेमेतरा 31 अक्टूबर 2022-स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंति पर आज बेमेतरा के जय स्तम्भ चौक में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ लौह पुरूष के शैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने सद्भावना रैली को हरी झण्डी दिखाकर दौड़ प्रारंभ किया और स्वयं सभी बच्चों और अधिकारी के साथ दौड़ लगाकर एकता और अखण्डता के लिए हम सब एक हैं के संदेश दिए।
जिले के अधिकारी, कर्मचारी, शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के छात्र-छात्राओं स्काउट गाईड के बच्चे, एन.एस.एस नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य, जिले के होमगार्ड एवं पुलिस बल व्यायाम शिक्षक सभी ने देश की एकता एवं अखण्डता के लिए शपथ लिए पश्चात् दौड़ के समापन मे कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लौह पुरूष के आदेर्शो को अपनाकर अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें यदि हम ऐसा करते है तो सरदार वल्लभ भाई के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपनों को साकार कर सकते है। उपस्थित सभी प्रिन्ट एवं इललेक्ट्रानिक मिडिया, जनप्रतिनिधिगण प्राचार्य एवं उनके छात्र-छात्राओं, अधिकारी एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा सुश्री सुरूचि सिंह, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, तहसीलदार आशुतोष गुप्ता, राहुल, जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा, एएसओ सुनील तिवारी, पी.जी. कालेज से मैडम त्रिपाठी, प्रभारी खेल अधिकारी नागेश्वर तिवारी, नगरपालिका से मनोज शर्मा, सुमन गोस्वामी, नीतू कोठारी, राजू साहू, तथा अन्य पार्षदगण उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज बख्शी, अजय शर्मा पी.एस.राजपूत, दिनेश शर्मा, मृत्युंजय शर्मा उपेन्द्र सेगर, सुनीता साहू, अमोल सलाम के अलावा पी.डब्ल्यू.डी विभाग, शिक्षा विभाग, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग पी.एच.ई. विभाग आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Related Posts

जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्तापूर्ण सेवा से ही सुशासन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*मुख्यमंत्री ने कोंडागांव, बस्तर एवं सुकमा जिलों की समीक्षा की* रायपुर, 30 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य सरकार द्वारा बीते डेढ़ वर्ष…

Read more

पालतु पशु दुकानों का औचक निरीक्षण : नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी

फाफाडीह चौक स्थित मेहंदी बर्ड्स हाउस, अली बर्ड्स सेंटर, गरीब नवाज बर्ड एवं फिश शॉप तथा के.जी.एन. डॉग एवं बर्ड सेंटर को दी गई समझाइश रायपुर, 30 मई 2025// छत्तीसगढ़…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इवेंट कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए महापौर रामू रोहरा और कलेक्टर मिश्रा

सुशासन तिहारः बगदर्री और खम्हरिया में लागा समाधान शिविर, निराकृत आवेदनों की हितग्राहियों को दी गई जानकारी, अम्बिकापुर विधायक ने हितग्राहियों से संवादकर प्रदाय किया प्रमाण पत्र

सुशासन तिहारः बगदर्री और खम्हरिया में लागा समाधान शिविर, निराकृत आवेदनों की हितग्राहियों को दी गई जानकारी, अम्बिकापुर विधायक ने हितग्राहियों से संवादकर प्रदाय किया प्रमाण पत्र

सुशासन तिहार में महिलाओं के सम्मान में बड़ा कदम“ समाधान शिविर में 263 महिलाओं को मिला शौचालय स्वीकृति प्रमाण पत्र

जिले में 01 जून से 30 जून तक चलेगा एफआरए जागरूकता अभियान

जिले में 01 जून से 30 जून तक चलेगा एफआरए जागरूकता अभियान

जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्तापूर्ण सेवा से ही सुशासन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्तापूर्ण सेवा से ही सुशासन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सीएचसी कांसाबेल में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

सीएचसी कांसाबेल में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन