कलेक्टोरेट दुर्ग में पदस्थ 04 महिला कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

दुर्ग। दुर्ग जिला कलेक्टोरेट कार्यालय में पदस्थ 04 महिला कर्मचारी आज अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बिदाई समारोह में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेच्युटी एवं पेंशन स्वीकृति का आदेश भी प्रदान किया। सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों में श्रीमती सरोज चन्द्राकर स्टेनो ग्राफर वर्ग-2 कुल सेवा अवधि 41 वर्ष, श्रीमती शशिकला चौरे सहायक ग्रेड-2 कुल सेवा अवधि 40 वर्ष, श्रीमती युगल वर्मा सहायक ग्रेड-2 कुल सेवा अवधि 34 वर्ष और श्रीमती विजयालक्ष्मी सहायक ग्रेड-2 कुल सेवा अवधि 34 वर्ष शामिल है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपने को सेवानिवृत्त कर्मचारी न समझे, आपके अनुभवों का लाभ आगे भी मिलता रहेगा। बिदाई समारोह में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लता युगल उर्वशा, वरिष्ठ लिपिक श्री नरसिंग पटेल ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यों के संबंध में विचार व्यक्त किये। उल्लेखनीय है कि उक्त महिला कर्मचारियों ने कलेक्टोरेट के विभिन्न शाखाओं में निर्बाध रूप से अपनी सेवाएं देते हुए अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुई है। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्री आलोक नारंग तथा आभार प्रदर्शन संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी ने किया।

  • Related Posts

    साय कैबिनेट में 7 बड़े महत्वपूर्ण फैसले

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित उनके निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1 मंत्रिपरिषद…

    Read more

    इजरायल की 50 जेट से बोला हमला, बम बनाने की फैक्ट्री किया तबाह

    एजेंसी। इजरायल और ईरान के बीच लगातार हमलों ने न सिर्फ दोनों देशों की जमीनी और हवाई सुरक्षा को हिला दिया है, बल्कि दुनियाभर के देशों की बेचैनी बढ़ा दी…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में मीडिया प्रबंधन के लिए जारी निर्देशों के आदेश पर लगाई रोक

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में मीडिया प्रबंधन के लिए जारी निर्देशों के आदेश पर लगाई रोक

    कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन पर की जा रही लगातार कार्रवाई

    कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन पर की जा रही लगातार कार्रवाई

    उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय में डिजिटाईजेशन एवं स्कैनिंग सेंटर का किया शुभांरभ

    उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय में डिजिटाईजेशन एवं स्कैनिंग सेंटर का किया शुभांरभ

    कलेक्टर ने जिलेवासियों से बारिश के मौसम में पौधे लगाने की अपील की

    कलेक्टर ने जिलेवासियों से बारिश के मौसम में पौधे लगाने की अपील की

    छत्तीसगढ़ का मत्स्य बीज हब बना कांकेर

    छत्तीसगढ़ का मत्स्य बीज हब बना कांकेर

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना स्वास्थ्य एवं पोषण देखभाल हेतु प्रदान की जा रही प्रोत्साहन राशि

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना स्वास्थ्य एवं पोषण देखभाल हेतु प्रदान की जा रही प्रोत्साहन राशि