मध्यप्रदेश की 111 शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं को मिला प्रमाणीकरण : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

स्वास्थ्य क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने प्राप्त की एक और उपलब्धि
मध्यप्रदेश, प्रसव कक्ष गुणवत्ता के लिए संचालित “लक्ष्य” अभियान में देश में प्रथम
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नई तकनीक से टीबी के इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल के चिकित्सकों को दी बधाई

भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर सक्रिय है। प्रसन्नता का विषय है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने एक और उपलब्धि प्राप्त की है। प्रसूताओं को बेहतर उपचार देने में हम देश में अव्वल हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से प्रसव कक्ष गुणवत्ता बेहतरी के लिए शुरू किए गए “लक्ष्य” अभियान में मध्यप्रदेश को देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री श्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लक्ष्य अभियान में राज्य की 111 शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण मिला है। इसी आधार पर इन संस्थाओं को एक लाख से लेकर 5 लाख रूपए तक का वार्षिक अनुदान प्राप्त होगा। इस राशि से ऑपरेशन थियेटर और प्रसव कक्षों की देख-भाल तथा बेहतरी के‍लिए व्यय किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय दल द्वारा “लक्ष्य” अभियान में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण मातृत्व देख-भाल को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के चिकित्सालयों में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जाँच की गई थी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल के हमीदिया अस्पताल के डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. लवली कौशल और उनकी पूरी टीम को टीबी के मरीजों के इलाज के लिए नई तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग करने पर बधाई दी।

Related Posts

रजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान: ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ अंतर्गत रायपुर से विशेष ट्रेन हुई रवाना

*श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत रायपुर से 850 श्रद्धालुओं का तीर्थयात्रा हेतु प्रस्थान — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं* रायपुर, 15 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

Read more

राजनांदगांव के नागरिक प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट:प्रयास विद्यालय, नालंदा परिसर सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए जताया आभार

रायपुर, 15 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में राजनांदगांव जिले के नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए…

Read more

You Missed

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रमाण- मुख्यमंत्री साय

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रमाण- मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री आवास में अवैध उर्वरक भंडारण पर कार्रवाई

प्रधानमंत्री आवास में अवैध उर्वरक भंडारण पर कार्रवाई

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्व सहायता समूह की महिलाओं को मिली रोजगार

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्व सहायता समूह की महिलाओं को मिली रोजगार

पीएम सूर्यघर योजना बनी आमजन के लिए वरदान: स्वाति यादव का बिजली बिल हुआ शून्य

पीएम सूर्यघर योजना बनी आमजन के लिए वरदान: स्वाति यादव का बिजली बिल हुआ शून्य

शिक्षा में सहभागिता को बढ़ावा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू होगा पालक-शिक्षक संवाद अभियान

शिक्षा में सहभागिता को बढ़ावा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू होगा पालक-शिक्षक संवाद अभियान