मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 250 जोड़े बंधे विवाह बंधन में, संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया

साथ ही सुखी दाम्पत्य जीवन की शुभकामना दी और उपहार भेंट किए
   महासमुंद के संजय कानन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 250 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस अवसर पर संसदीय सचिव व विधायक श्री विनोद चंद्राकर, कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया साथ ही सुखी दाम्पत्य की शुभकामना भी दी साथ ही उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि निर्धन कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वरदान है। इस योजना के माध्यम से फिजुल खर्च एवं दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों को समाप्त करने का एक अच्छा माध्यम है। अब ऐसे कन्याओं के माता-पिता को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ रहा।ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री समीर पाण्डे ने बताया कि आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह  योजना में आज 250 जोड़े विवाह बंधन में बंधे । इस अवसर पर ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल, अध्यक्ष नगरपालिका श्रीमती राशि महिलांग, रश्मि चंद्राकर, स्काउट गाइड के जिलाध्यक्ष श्री दाऊलाल चन्द्राकर, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
    संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि शादी सामजिक जीवन में एक महत्वपूर्ण अंग है। यह वर-वधु का नहीं बल्कि दो दिलों का मिलन और दो परिवारों का एक होना भी है। उन्होंने कहा कि समाज में हम सब की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, चाहे वो सामाजिक, संस्कृति, आर्थिक किसी भी क्षेत्र में हो। हम सबको मिल-जुलकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होता है. राज्य सरकार ने जनता की बेहतरी के लिए कई बेहतर योजनाएं बनाई है जिनमे से एक है मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जिनका फायदा राज्य के हर वर्ग के गरीब व्यक्ति को मिल रहा है। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग की टीम को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
     उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत् प्रति जोड़ा 25 हजार रुपए का व्यय निर्धारित है। जिसमें 5 हजार रुपए वस्त्र, श्रृंगार सामग्री, आभूषण पर, 5 हजार रूपए विवाह के आयोजन पर, 14 हजार रुपए प्रोत्साहन सामग्री व 1 हजार बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से वधु को दिया जाता है। नवविवाहित जोड़ों को जीवनोपयोगी विभिन्न सामग्रियां जैसे कुकुर, बर्तन गद्दा, आलमीरा, वैवाहिक वस्त्र, मंगलसूत्र, बिछिया, पायल, वैवाहिक वस्त्र, श्रृंगार सामग्रियां आदि उपहार स्वरूप प्रदान किए जाते है। इसके अतिरिक्त विवाह का आयोजन शासकीय स्तर पर किया जाता है।

Related Posts

नियमानुसार कार्य करें अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

*सहायक आयुक्तों को वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से दिए कड़े निर्देश* रायपुर 22 जुलाई 2025/ प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज जिलों में पदस्थ सहायक आयुक्तों की वीडियो कान्फ्रेंसिंग…

Read more

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट श्री विनय शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

रायपुर, 22 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के वरिष्ठ एवं सम्मानित फोटो जर्नलिस्ट श्री विनय शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा…

Read more

You Missed

जगदलपुर के 29 परीक्षा केन्द्रों में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा होगी 27 जुलाई को

जगदलपुर के 29 परीक्षा केन्द्रों में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा होगी 27 जुलाई को

ग्रामीण इलाकों में दी जा रही शुद्ध पेयजल के उपयोग सहित जल जनित बीमारियों से बचाव सम्बन्धी जानकारी

ग्रामीण इलाकों में दी जा रही शुद्ध पेयजल के उपयोग सहित जल जनित बीमारियों से बचाव सम्बन्धी जानकारी

परम्परागत कृषि छोड़ दिनेश ने शुरू की गुलाब की खेती, बम्पर उत्पादन से लाखों में हो रही है कमाई

परम्परागत कृषि छोड़ दिनेश ने शुरू की गुलाब की खेती, बम्पर उत्पादन से लाखों में हो रही है कमाई

शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए विधायक प्रबोध मिंज, नवप्रवेशित विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें, गणवेश व शैक्षणिक सामग्री का वितरण

शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए विधायक प्रबोध मिंज, नवप्रवेशित विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें, गणवेश व शैक्षणिक सामग्री का वितरण

नियमानुसार कार्य करें अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

नियमानुसार कार्य करें अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, लेखा सह एम.आई.एस. सहायक एवं भृत्य के संविदा पदों की भर्ती हेतु प्रारंभिक सूची जारी

विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, लेखा सह एम.आई.एस. सहायक एवं भृत्य के संविदा पदों की भर्ती हेतु प्रारंभिक सूची जारी