6 हजार 318 देवगुड़ी, मातागुड़ी, घोटुल और मृतक स्मारकों का किया गया जीर्णोद्धार व अभिलेखीकरण – IMNB NEWS AGENCY

6 हजार 318 देवगुड़ी, मातागुड़ी, घोटुल और मृतक स्मारकों का किया गया जीर्णोद्धार व अभिलेखीकरण

जगदलपुर। सांस्कृतिक धरोहरों से परिपूर्ण बस्तर संभाग में शासन की महत्वपूर्ण योजना के तहत संभाग के देवगुड़ी, मातागुड़ी, घोटुल और मृतक स्मारक स्थलों को संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत बस्तर संभाग में 06 हजार 318 देवगुड़ी, मातागुड़ी, घोटुल और मृतक स्मारक स्थलों को संरक्षित करने के लिए राजस्व अभिलेख में शत प्रतिशत दर्ज कर लिया गया है, जिसमें 02 हजार 481 देवगुड़ी, 02 हजार 935 मातागुड़ी, 564 घोटुल और 338 प्राचीन मृतक स्मारक शामिल हैं। देवगुड़ी और मातागुडिय़ों के लिए साथ ही घोटुलों के जीर्णोद्धार और सौन्दर्यीकरण के लिए न्यूनतम 5-5 लाख रुपए की स्वीकृति भी शासन द्वारा प्रदान की गई है। संभाग आयुक्त श्याम धावड़े ने इन स्थलों को संरक्षित करने के लिए देवी-देवताओं के नाम पर 3-1 (ठ) के तहत सामुदायिक वनाधिकार पत्र जारी कर सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने के साथ-साथ देवस्थल परिसर में फलदार-छायादार पौधारोपण व संरक्षण पर जोर दिया है। इसके साथ ही संभाग में 20 हजार 101 बैगा, मांझी, चालकी, सिरहा, गुनिया, गायता, पुजारी, बजनिया, अटपहरिया का पंजीयन किया गया है, जो बस्तर की लोक परंपराएं, रीति नीति व विशिष्ट संस्कृति के संरक्षण में निरंतर अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहे हैं। शासन द्वारा उन्हें राजीव गांधी भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है

Related Posts

छत्तीसगढ़ में हस्तशिल्प विकास की अपार संभावना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल* *मुख्यमंत्री ने हस्तशिल्पियों को औजार उपकरण योजना अंतर्गत अनुदान राशि का किया…

Read more

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 4 जून को ’दाई-बाबा दिवस’ मनाया जाएगा

धमतरी । प्रदेश में आम लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रत्येक बुधवार को होने वाले मेले…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

और अब मामला शर्मिष्ठा पनोली का : लोकतंत्र वाकई खतरे में है! (आलेख : संजय पराते)

और अब मामला शर्मिष्ठा पनोली का : लोकतंत्र वाकई खतरे में है!  (आलेख : संजय पराते)

निशाने पर सिर्फ मूर्ति भर नहीं है! (आलेख : बादल सरोज)

निशाने पर सिर्फ मूर्ति भर नहीं है! (आलेख : बादल सरोज)

सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक 10 जून को होगी

सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक 10 जून को होगी

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 92 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 92 लाख रुपए की राशि स्वीकृत