जिले के विभिन्न गौठानों में ट्रैक्टरों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग कर रहे पैरादान – IMNB NEWS AGENCY

जिले के विभिन्न गौठानों में ट्रैक्टरों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग कर रहे पैरादान

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 नवम्बर 2022/ शासन की बहुआयामी गोधन न्याय योजना के तहत आज जिले के विभिन्न गाँवों में स्थित गौठानों में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा पैरादान किया गया। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में किसानों द्वारा खरीफ  की फसल के बाद रबी की फसल के लिए पराली (पैरा) को जलाने से पर्यावरण एवं भूमि की उर्वरा शक्ति को नुकसान पहुंचता है। इसी कड़ी में सारंगढ़ के टिमरलगा, घठोरा और भादिसर ग्राम पंचायत के गौठानों में किसानों और समूह के सदस्यों की पहल से बड़ी संख्या में किसानों ने अपने ट्रैक्टरों की सहायता से गौठानों में पैरादान किया। धीरे-धीरे अब पैरादान करने वाले किसानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विदित है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल किसानों से पैरा दान करने की अपील प्रदेश के किसानों से कर रहे हैं। वे लगातार पैरादान के फायदे गिनाते हुए किसानों से गौठानों में पैरादान करने की अपील करते आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने किसानों से यह भी कहा है कि फसल कटाई के बाद पैरा न जलाएं। पैरादान करने से एक बड़ा लाभ यह भी है कि इससे प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी और मवेशियों के लिए उचित मात्रा में चारे की व्यवस्था भी होगी।

Related Posts

सरगुजा जिले में रामगढ़ महोत्सव 11 एवं 12 जून को, जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू की

रायपुर, 04 जून 2025/ आषाढ़ माह शुरू होने के अवसर पर 11 एवं 12 जून को सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के रामगढ़ स्थित राम वनगमन पर्यटन स्थल में दो…

Read more

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं

रायपुर 4 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

“विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत जिले के किसानों को कृषि सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों की मिल रही है जानकारी

“विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत जिले के किसानों को कृषि सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों की मिल रही है जानकारी

जनसूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के प्रशिक्षण हेतु संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 05 जून को

कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न उर्वरक विक्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, अनियमितता पाए जाने पर दुकानदारों को नोटिस जारी

कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न उर्वरक विक्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, अनियमितता पाए जाने पर दुकानदारों को नोटिस जारी

कलेक्टर ने बलादरपाठ के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के मल्टी एक्टिविटी सेंटर का अवलोकन किया

कलेक्टर ने बलादरपाठ के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के मल्टी एक्टिविटी सेंटर का अवलोकन किया