एग्रीस्टेक योजना: किसानों को मिलेगी ऋण से लेकर सभी जरूरी सहायता – IMNB NEWS AGENCY

एग्रीस्टेक योजना: किसानों को मिलेगी ऋण से लेकर सभी जरूरी सहायता

*जीआईएस आधारित होगा डिजिटल फसल सर्वेक्षण*

*महासमुंद, धमतरी और कर्वधा में जियो रिफरेंसिंग का कार्य अंतिम चरण में*

रायपुर, 20 जून 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार एग्रीस्टेक योजना पर कार्य कर रही है, इसके अंतर्गत जियो रिफरेंसिंग आधारित डिजिटल फसल सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वे में किसानों की फसलों की सभी जानकारियां भारत सरकार के एग्रीस्टेक पोर्टल में दर्ज होंगी। किसानों को फसल उत्पादकता के लिए जरूरी इनपुट जैसे फसल ऋण, विशेषज्ञों की सलाह से लेकर बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही किसानों को आवश्यकतानुसार बैंक ऋण लेने की भी सुविधा मिलेगी।

एग्रीस्टेक पोर्टल का उद्देश्य कृषि उत्पादकों (किसानों) और नीति निर्माताओं-केंद्र सरकार और राज्य सरकार को एक डिजिटल छतरी के नीचे लाना है। इस पोर्टल के जरिए किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। किसानों को भूमि फसल, मृदा स्वास्थ्य, मौसम की स्थिति के आधार पर नियमित रूप से सामयिक सलाह फसल की बोआई और उत्पादन के लिए विश्वसनीय डाटा के अलावा सूखा, बाढ़, खराब उत्पादन जैसे जोखिम से निपटने की तैयारी के बारे में जानकारी मिलेगी। एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों का पंजीयन होने के बाद उन्हें एक फार्म तथा फार्मर आईडी दी जाएगी तथा जियो रेफरेन्सड मैप को किसान आईडी से लिंक किया जाएगा। किसानों द्वारा भूमि में लगाई गई फसल का जीआईएस आधारित डिजिटल सर्वेक्षण किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में डिजिटल फसल सर्वे खरीफ 2024 के लिए पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में धमतरी, महासमुंद, कवर्धा का चयन किया गया है। इन जिलों में डिजिटल फसल सर्वेक्षण के लिए जियो रिफरेंसिंग का कार्य अंतिम चरण में है। महासमुंद जिले के 1150 गांवों में से 973, धमतरी जिले में 613 ग्राम में से 304, कवर्धा जिले में 1012 ग्रामों में से 809 ग्रामों में जियो रिफरेंसिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इन जिलों में 2 करोड़ 2 लाख 90 हजार से अधिक फार्म आईडी बनाए गए हैं। राज्य स्तर पर एग्रीस्टेक योजना के संचालन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संचालन समिति और क्रियान्वयन के लिए संचालक कृषि की अध्यक्षता में क्रियान्वयन समिति गठित की गई है।

Related Posts

सरगुजा जिले में रामगढ़ महोत्सव 11 एवं 12 जून को, जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू की

रायपुर, 04 जून 2025/ आषाढ़ माह शुरू होने के अवसर पर 11 एवं 12 जून को सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के रामगढ़ स्थित राम वनगमन पर्यटन स्थल में दो…

Read more

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं

रायपुर 4 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

“विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत जिले के किसानों को कृषि सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों की मिल रही है जानकारी

“विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत जिले के किसानों को कृषि सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों की मिल रही है जानकारी

जनसूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के प्रशिक्षण हेतु संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 05 जून को

कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न उर्वरक विक्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, अनियमितता पाए जाने पर दुकानदारों को नोटिस जारी

कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न उर्वरक विक्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, अनियमितता पाए जाने पर दुकानदारों को नोटिस जारी

कलेक्टर ने बलादरपाठ के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के मल्टी एक्टिविटी सेंटर का अवलोकन किया

कलेक्टर ने बलादरपाठ के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के मल्टी एक्टिविटी सेंटर का अवलोकन किया

अपने नाती-पोतों की मधुर आवाज हरिहर की जिंदगी को  फिर से कर रही है रोशन

अपने नाती-पोतों की मधुर आवाज हरिहर की जिंदगी को  फिर से कर रही है रोशन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर कुनकुरी-रनपुर मार्ग पर ईब नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर कुनकुरी-रनपुर मार्ग पर ईब नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल