नक्सलवाद के समूल नाश की ओर एक और ऐतिहासिक कदम: दंतेवाड़ा में 26 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुरक्षा बलों को दी बधाई*

रायपुर 7 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए जा रहे निर्णायक अभियानों को एक और बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा जिले में आज 26 हार्डकोर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जो राज्य की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025 की सफलता और विश्वसनीयता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर सुरक्षाबलों के जवानों को सहृदय बधाई देते हुए कहा कि नक्सलवाद के समूल नाश के हमारे संकल्प को निरंतर सफलता मिल रही है। इस उपलब्धि में नियद नेल्ला नार योजना और लोन वर्राटू अभियान की अहम भूमिका रही, जो आदिवासी युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा लाल आतंक प्रभावित गांवों को नक्सलमुक्त घोषित होने पर ₹1 करोड़ की विशेष सहायता राशि की घोषणा के सकारात्मक परिणाम भी अब सामने आने लगे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में 31 मार्च 2026 तक राज्य को पूरी तरह नक्सल आतंक से मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि हम निश्चित रूप से तय समयसीमा के भीतर इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि यह महज कोई अभियान नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की शांति, सुरक्षा और समृद्धि का मिशन है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

    *जनसंपर्क – सुशासन और जनविश्वास का सेतु: मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर 21 अप्रैल 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त जनसंपर्क अधिकारियों,…

    अवैध चखना दुकानों पर संयुक्त कार्यवाही जारी, सीलिंग एवं जुर्माना कर प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

    कवर्धा, 19 अप्रैल 2025। पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा के निर्देश पर अवैध चखना दुकानों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में राजस्व, पुलिस तथा नगरपालिका की संयुक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    “मोर दुवार साय सरकार“ के अंतर्गत आवास प्ल्स 2.0 का सर्वेक्षण, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने किया आवास प्लस का सर्वे

    “मोर दुवार साय सरकार“ के अंतर्गत आवास प्ल्स 2.0 का सर्वेक्षण, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने किया आवास प्लस का सर्वे

    “मोर दुआर-साय सरकार“ के अंतर्गत जिला पंचायत सीईओ ने किया आवास प्लस का सर्वे

    “मोर दुआर-साय सरकार“ के अंतर्गत जिला पंचायत सीईओ ने किया आवास प्लस का सर्वे

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का किया जा रहा है विस्तार

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का किया जा रहा है विस्तार

    जिले में पोषण पखवाड़े के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित

    जिले में पोषण पखवाड़े के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित