डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

कोरबा 09 जून 2025/संचालनालय कृषि रायपुर द्वारा वर्ष 2025 के लिए डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार के लिए कृषकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। किसान उप संचालक कृषि व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। कृषकों से आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित है। कृषक निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को उप संचालक कृषि व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। किसानों को अपने आवेदन पत्र के साथ सफलता की कहानी भी प्रस्तुत करना होगा। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

उप संचालक कृषि विभाग ने बताया कि पुरस्कार की राशि 2 लाख व प्रशस्ति पत्र है। इस प्रतिस्पर्धा में केवल छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी ऐसे कृषक ही पात्र होंगे जो विगत दस वर्षों से छत्तीसगढ़ में कृषि कार्य कर रहे हो, जिनकी कुल वार्षिक आमदनी में से न्यूनतम 75 प्रतिशत् आय कृषि पर आधारित हो साथ ही कृषक तकाबी, सिंचाई शुल्क, सहकारी बैंकों का कालातीत ऋण न हो। कृषक का चयन व मूल्यांकन फसल विविधीकरण व उत्पादकता वृद्धि के लिए नवीन कृषि तकनीकी अपनाने का स्तर है।

  • Related Posts

    रेडी टू ईट संचालन हेतु चयनित एवं प्रतिक्षा सूची में त्रुटि सुधार

    कोरबा 14 जुलाई 2025/ कोरबा जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना पसान अंतर्गत रेडी टू ईट संचालन के लिए समूहों से परियोजना पसान अंतर्गत दिनांक 19.05.2025 को जय मां दुर्गा…

    Read more

    शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में  प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को मनाया जाता है प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

    कोरबा 14 जुलाई 2025/ प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान(पीएमएसएमए) एक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य हर महीने की 9 एवं 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं (दूसरी और तीसरी तिमाही में) की…

    Read more

    You Missed

    ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रमाण- मुख्यमंत्री साय

    ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रमाण- मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री आवास में अवैध उर्वरक भंडारण पर कार्रवाई

    प्रधानमंत्री आवास में अवैध उर्वरक भंडारण पर कार्रवाई

    प्रधानमंत्री आवास योजना से स्व सहायता समूह की महिलाओं को मिली रोजगार

    प्रधानमंत्री आवास योजना से स्व सहायता समूह की महिलाओं को मिली रोजगार

    पीएम सूर्यघर योजना बनी आमजन के लिए वरदान: स्वाति यादव का बिजली बिल हुआ शून्य

    पीएम सूर्यघर योजना बनी आमजन के लिए वरदान: स्वाति यादव का बिजली बिल हुआ शून्य

    शिक्षा में सहभागिता को बढ़ावा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू होगा पालक-शिक्षक संवाद अभियान

    शिक्षा में सहभागिता को बढ़ावा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू होगा पालक-शिक्षक संवाद अभियान

    देश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई

    देश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई