प्राकृतिक खेती पर जागरूकता कार्यक्रम सह किसान दिवस का हुआ आयोजन

बेमेतरा 24 दिसम्बर 2022-बेमेतरा जिला में प्राकृतिक खेती के प्रति कृषकों में जागरूकता लाने हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा द्वारा कल प्राकृतिक खेती पर जागरूकता कार्यक्रम सह किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 130 कृषकों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. टी.डी. साहू, प्राध्यापक, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, बेमेतरा, डॉ. एस. मलैया, प्राध्यापक, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, बेमेतरा, सरपंच प्रतिनिधि श्री नंदकिषोर वर्मा, ग्राम-झाल, कुमारी रेखा ठाकुर, उद्यानिकी विभाग तथा कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख व वैज्ञानिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। डॉ. टी.डी. साहू द्वारा प्राकृतिक खेती पर अपना विचार व्यक्त करते हुए रासायनिक खेती से होने वाली हानि तथा प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, श्री तोषण कुमार ठाकुर के द्वारा प्राकृतिक खेती को भविष्य की खेती बताते हुए समाज को रोगमुक्त रखने के लिए व खेती की लागत घटाने के लिए कृषकों को प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उद्यानिकी विभाग से उपस्थित कुमारी रेखा ठाकुर के द्वारा उद्यानिकी फसलों के उत्पादन में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के वैज्ञानिक डॉ. जितेन्द्र जोषी के द्वारा प्रेसेंटेषन तथा विडियों के माध्यम से  कृषकों को प्राकृतिक खेती के घटक, बीजामृत, जीवामृत, नीमास्त्र, अग्नियास्त्र इत्यादि के उपयोग व निर्माण विधि पर विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के वैज्ञानिक डॉ. प्रज्ञा पाण्डेय के द्वारा प्राकृतिक खेती व जैविक खेती के अंतर के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए बीजामृत व जीवामृत निर्माण की विधि का प्रदर्षन किया गया। कृषकों के द्वारा कार्यक्रम को सुरूचि के साथ सुना गया तथा कार्यक्रम के अंत में कई कृषकों ने कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के मार्गदर्षन में भविष्य में प्राकृतिक खेती करने का निष्चय किया। कार्यक्रम के दौरान कृषको को  प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए प्राकृतिक खेती से संबंधित विभिन्न घटकों के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले साहित्य व पाम्प्लेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के वैज्ञानिक डॉ. एकता ताम्रकार, डॉ. चेतना बंजारे, डॉ. हेमन्त साहू एवं श्री षिव कुमार सिन्हा, श्री पलाष चौबे व अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

Related Posts

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण कदम

नवा रायपुर में महिलाएं दौड़ा रही पिंक ई-रिक्शा रोजगार के खुले द्वार, आवाजाही होने लगी सुगम रायपुर, 12 जून 2025। छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण कदम उठा रही…

Read more

युक्तियुक्तकरण से रायपुर के स्कूलों में लौटेगी रौनक माध्यमिक शाला माना कैंप को मिले 4 नए शिक्षक

रायपुर 12 जून 2025/ शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में युक्तियुक्तकरण की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामगढ़ महोत्सव में पहुंचे प्रभारी मंत्री ओ. पी. चौधरी राम वनगमन पर्यटन परिपथ परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” किया रुद्राक्ष का पौधा रोपण

रामगढ़ महोत्सव में पहुंचे प्रभारी मंत्री ओ. पी. चौधरी राम वनगमन पर्यटन परिपथ परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” किया रुद्राक्ष का पौधा रोपण

ट्राईफेड की फूडपार्क के संचालन के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने की बैठक

ट्राईफेड की फूडपार्क के संचालन के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने की बैठक

डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित

डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित

प्रतिषिद्ध मत्स्य के पालन, संवर्धन, आयात, निर्यात, विक्रय, परिवहन तथा विपणन प्रतिबंध

प्रतिषिद्ध मत्स्य के पालन, संवर्धन, आयात, निर्यात, विक्रय, परिवहन तथा विपणन प्रतिबंध

16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध

16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध

जशपुर में कटहल  मेला का हुआ आयोजन

जशपुर में कटहल  मेला का हुआ आयोजन