अजीम प्रेमजी फाउंडेशन टीम ने तोकापाल सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लिया जायजा – IMNB NEWS AGENCY

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन टीम ने तोकापाल सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लिया जायजा

जगदलपुर 18 मार्च 2025/ डॉ. गुरुराज पाटिल एवं डॉ. सन्ध्या के नेतृत्व में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन बैंगलोर की टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तोकापाल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही सीएचसी पोषण पुनर्वास केन्द्र में उपचाररत कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य का हाल पूछा।

ज्ञात हो कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं सहयोगी संस्था लेप्रा सोसाईटी की टीम बैंगलोर से बस्तर जिले के स्वास्थ्य मानकों का अवलोकन एवं निरीक्षण करने बस्तर भ्रमण पर आयी है, जो 18 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 तक बस्तर के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों एवं संस्थाओं का अवलोकन एवं निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेगी। भ्रमण के प्रथम दिवस उक्त टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तोकापाल पहुंच कर सबसे पहले एनआरसी वार्ड का निरीक्षण करते हुए भर्ती बच्चे एवं पोषण आहार की जानकारी ली, इसके पश्चात् कुष्ठ वार्ड में जाकर उपचाररत मरीज, दवाई, ग्रेड-02 विकृति एवं एमसीआर आदि की जानकारी ली। साथ ही लेब में टीबी से सम्बन्धित जानकारी लेते हुए ट्रूनॉट लेब में रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। वहीं एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण कर सम्बन्धित मरीजों से भी चर्चा किए। इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ साव, एनएमए शिव नारायण पाण्डे, एसटीएस प्रदीप त्रिपाठी, व्हीबीडी सुपरवाईजर सुदर्शन कश्यप और अन्य स्वास्थ्य अमला उपस्थित थे।

  • Related Posts

    योजनाओं के क्रियान्वयन सहित सेवाओं की उपलब्धता पर ध्यान केंद्रीत करें-कमिश्नर डोमन सिंह

    सुरक्षा कैम्पों के इलाकों में सड़क, बिजली, पेयजल सहित स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर बल संभाग स्तरीय अधिकारियों को समाधान शिविरों में जाकर विभागीय अधिकारियों को मार्गदर्शन देने के…

    Read more

    जगदलपुर, बास्तानार विकासखंड  में समाधान शिविर का आयोजन

    कुरंदी समाधान शिविर में विधायक जगदलपुर श्री किरण सिंह देव हुए शामिल जगदलपुर 21 मई 2025/ बुधवार को बस्तर जिले के दो विकासखंड जगदलपुर, बास्तानार के ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने में चिकित्सा क्षेत्र निभाए अहम भूमिका – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

    विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने में चिकित्सा क्षेत्र निभाए अहम भूमिका – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

    छत्तीसगढ़ में स्थानीय उप निर्वाचन 2025, सचिव सुखनाथ अहिरवार ने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

    छत्तीसगढ़ में स्थानीय उप निर्वाचन 2025, सचिव सुखनाथ अहिरवार ने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह वन नेशन वन इलेक्शन संगोष्ठी कार्यक्रम में हुए शामिल

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह वन नेशन वन इलेक्शन संगोष्ठी कार्यक्रम में हुए शामिल

    मछुआरा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा की अध्यक्षता में मछुआ सहकारी समितियों एवं समूहों की बैठक आयोजित

    मछुआरा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा की अध्यक्षता में मछुआ सहकारी समितियों एवं समूहों की बैठक आयोजित

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे कोरबा

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे कोरबा

    जिले में अवैध उत्खनन रोकने के लिए सख्त कार्यवाही करें : कलेक्टर

    जिले में अवैध उत्खनन रोकने के लिए सख्त कार्यवाही करें : कलेक्टर