बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय केन्द्रीय पुस्तकालय ने काशी तमिल संगम में दुर्लभ तमिल पुस्तकों और ताड़ के पत्तों की पांडुलिपियों को प्रदर्शित किया

नई दिल्ली (IMNB). भारतीय भाषा समिति के अध्यक्ष और काशी तमिल संगम के मुख्य संयोजक पद्म श्री चामु कृष्णशास्त्री ने वाराणसी स्थित बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय केन्द्रीय पुस्तकालय में दुर्लभ तमिल पुस्तकों और पांडुलिपियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

 

यह प्रदर्शनी विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे काशी तमिल संगम के हिस्से के रूप में सयाजी राव गायकवाड़ केन्द्रीय पुस्तकालय द्वारा आयोजित की गई है। केन्द्रीय पुस्तकालय ने 1890 के बाद से विभिन्न तमिल ग्रंथों और 17वीं एवं 18वीं शताब्दी में तमिल ग्रंथ लिपि में लिखी गई 12 पांडुलिपियों को प्रदर्शित किया है। इनमें शुरुआती तमिल नाटकों की पहली प्रतियां और एनी बेसेंट को उपहार में दी गई किताबें,तमिल संगीत तकनीकों की व्याख्या करने वाली किताब,कुमारगुरुबारा की किताबें, शैव दर्शन से संबंधित किताबें,भारती किताबें, रामायण, महाभारत के अनुवाद आदि शामिल हैं।

इन बहुमूल्य संग्रहों की प्रदर्शनी 5 दिसम्बर से लेकर 16 दिसम्बर तक 12 दिनों के लिए प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक केन्द्रीय पुस्तकालय के केन्द्रीय कक्ष से सटे पाण्डुलिपि एवं दुर्लभ दस्तावेज अनुभाग में चलेगी।

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए श्री कृष्णशास्त्री ने कहा कि यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि इन प्राचीन एवं दुर्लभ दस्तावेजों को विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में समुचित तरीके से संरक्षित किया गया है। इन दस्तावेजों को जहां उचित रूप से वर्गीकृत किया जाना चाहिए, वहीं इन्हें शोधकर्ताओं के उपयोग के लिए सुलभ होना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह आज की जरूरत है।

उप-पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. सुचिता सिंह ने शिक्षकों, छात्रों और काशी तमिल संगम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इस प्रदर्शनी देखने के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ क्लासिकल तमिल की निदेशक प्रोफेसर इरा चंद्रशेखरन और बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित थे। असिस्टेंट लाइब्रेरियन डॉ. आर. परमेश्वरन और तमिल विभाग के दो असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. टी. जगतीसन,डॉ. सु. विग्नेश आनंद, तमिल अध्ययन के छात्र एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

*****

Related Posts

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुबह 7 बजे किया डीकेएस अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण

*अस्पताल में भर्ती बच्चों और महिला मरीजों से किया आत्मीय संवाद* *अस्पताल स्टाफ को मरीजों के हित में समर्पित भाव से काम करने का दिया निर्देश*   रायपुर,23 जुलाई 2025/…

Read more

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें

*समन्वित प्रयासों से निराश्रित पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान आवश्यक : मुख्यमंत्री* रायपुर, 22 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय…

Read more

You Missed

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुबह 7 बजे किया डीकेएस अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुबह 7 बजे किया डीकेएस अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण

जगदलपुर के 29 परीक्षा केन्द्रों में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा होगी 27 जुलाई को

जगदलपुर के 29 परीक्षा केन्द्रों में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा होगी 27 जुलाई को

ग्रामीण इलाकों में दी जा रही शुद्ध पेयजल के उपयोग सहित जल जनित बीमारियों से बचाव सम्बन्धी जानकारी

ग्रामीण इलाकों में दी जा रही शुद्ध पेयजल के उपयोग सहित जल जनित बीमारियों से बचाव सम्बन्धी जानकारी

परम्परागत कृषि छोड़ दिनेश ने शुरू की गुलाब की खेती, बम्पर उत्पादन से लाखों में हो रही है कमाई

परम्परागत कृषि छोड़ दिनेश ने शुरू की गुलाब की खेती, बम्पर उत्पादन से लाखों में हो रही है कमाई

शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए विधायक प्रबोध मिंज, नवप्रवेशित विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें, गणवेश व शैक्षणिक सामग्री का वितरण

शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए विधायक प्रबोध मिंज, नवप्रवेशित विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें, गणवेश व शैक्षणिक सामग्री का वितरण

नियमानुसार कार्य करें अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

नियमानुसार कार्य करें अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा