लाड़ली लक्ष्मी योजना के अस्तित्व के पीछे पूर्व मुख्य सचिव स्व. साहनी का नाम रहेगा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री, स्व. श्री साहनी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए

भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री बनते ही मैंने बेटी को लाड़ली लक्ष्मी बनाने का विचार किया। इसी विचार के साथ लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई गई। योजना के अस्तित्व के पीछे पूर्व मुख्य सचिव श्री साहनी का नाम रहेगा, जो अपने कार्यों की वजह से मेरे दिल के करीब थे। कल्पना नहीं की थी कि वे हमें इतनी जल्दी छोड़ कर चले जाएंगे। वर्ष 2006 में मैंने उन्हें मुख्य सचिव बनाया। मैं एक बार जो उनसे कह देता था, उस पर वे परफेक्ट कार्य करते थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज पूर्व मुख्य सचिव स्व.श्री राकेश साहनी की स्मृति में हुई श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्री साहनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित वर्तमान और पूर्व आईएएस अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. श्री साहनी के मुख्य सचिव कार्यकाल में बिजली के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ। उन्होंने प्रदेश में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए वर्षवार रोडमेप तैयार किया था। लोग 24 घंटे बिजली देने की बात पर भरोसा नहीं करते थे। मैंने वर्ष 2013 में घोषणा की थी कि हर घर को 24 घंटे बिजली देंगे, जो स्व. साहनी की कर्मठता से पूरी हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे दिन-रात अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल कर कार्य पूरा कर लेते थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना बनाने में भी स्व. साहनी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। गुड गवर्नेंस के लिए भी उनसे चर्चा होती थी। समाधान ऑन लाइन, जन-सुनवाई, वन-डे गवर्नेंस का कॉन्सेप्ट भी उन्हीं के कार्यकाल में आया। मुख्यमंत्री के रुप में मुझे उनका बेहतर सहयोग मिला। प्रदेश में सड़कें, सिंचाई और पानी की व्यवस्था के पीछे उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. साहनी संकट में धैर्य नहीं खोते थे। उन्होंने मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास के लिए बेहतर से बेहतर कार्य किया। ऐसे कर्त्तव्यनिष्ठ अधिकारी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूँ। श्रद्धांजलि सभी के अंत में अरदास भी हुई।

Related Posts

रजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान: ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ अंतर्गत रायपुर से विशेष ट्रेन हुई रवाना

*श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत रायपुर से 850 श्रद्धालुओं का तीर्थयात्रा हेतु प्रस्थान — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं* रायपुर, 15 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

Read more

राजनांदगांव के नागरिक प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट:प्रयास विद्यालय, नालंदा परिसर सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए जताया आभार

रायपुर, 15 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में राजनांदगांव जिले के नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए…

Read more

You Missed

स्मृति पुस्तकालय योजना की हुई शुरूआत, पहले दिन दानदाताओं ने खुलकर किया दान मिली 804 से अधिक पुस्तकें

स्मृति पुस्तकालय योजना की हुई शुरूआत, पहले दिन दानदाताओं ने खुलकर किया दान मिली 804 से अधिक पुस्तकें

आई.टी.आई.सड्डू में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 23 जुलाई तक आमंत्रित

आई.टी.आई.सड्डू में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 23 जुलाई तक आमंत्रित

एम.एड. सत्र 2025-27 हेतु अंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी

एम.एड. सत्र 2025-27 हेतु अंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी

अवैध उर्वरक भंडारण पर कार्रवाई, दो लोगों पर एफआईआर करने के निर्देश

अवैध उर्वरक भंडारण पर कार्रवाई, दो लोगों पर एफआईआर करने के निर्देश

विधानसभा में ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ 16 जुलाई को

विधानसभा में ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ 16 जुलाई को

कलेक्टर मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में बैठक

कलेक्टर मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में बैठक