भूपेंद्र यादव ने मध्य प्रदेश के इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ विशाल वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ मां के नाम” में भाग लिया

New Delhi (IMNB). केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने मध्य प्रदेश के इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्य के अन्य मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विशाल वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ मां के नाम” में भाग लिया।

 

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की है और प्रत्येक नागरिक से इस अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया है। श्री यादव ने कहा कि पूरे देश में 140 करोड़ पौधे लगाने का महाअभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमें जीवन देने वाली मां का सम्मान करना और प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प पूरा करना हमारा कर्तव्य है। श्री यादव ने वृक्षारोपण पहल में मध्य प्रदेश के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इंदौरवासियों द्वारा स्वच्छ इंदौर के साथ-साथ इंदौर को हरा-भरा बनाने का अभियान सराहनीय है।

 

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्राचीन काल से ही पर्यावरण के महत्व के संदर्भ में इंदौर और उज्जैन का विशेष सरोकार रहा है। मां क्षिप्रा का उद्गम इंदौर से होता है। उन्होंने कहा कि इंदौर 7 नदियों का उद्गम स्थल है। देश और दुनिया में इंदौर की विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि इंदौर निश्चित रूप से स्वच्छ शहर के साथ-साथ हरित शहर के तौर पर भी पहला स्थान कायम करेगा।

 

प्रदेश के नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर का हरित क्षेत्र बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 51 लाख पौधे लगाने के साथ ही उनके संरक्षण के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न समाज व संगठन पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का जिम्मा उठा रहे हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी माता स्व. श्रीमती लीलाबाई श्री पूनमचंद जी यादव की स्मृति में एक बड ट्री लगाया। केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने अपनी मां श्रीमती संतरा यादव की स्मृति में एक आम का पौधा लगाया, नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी मां अयोध्या देवी विजयवर्गीय की स्मृति में एक आम का पौधा लगाया।

Related Posts

खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता और नवाचार का नया अध्याय: खनिज प्रबंधन में डिजिटल युग की नई शुरुआत

2024-25 में अप्रैल से फरवरी तक 11,581 करोड़ रुपये का खनिज राजस्व अर्जित 44 खनिज ब्लॉकों की सफलतापूर्वक ई-नीलामी: देश में पहली बार खनिज लिथियम ब्लॉक की सफलतापूर्वक नीलामी बैलाडीला…

खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता और नवाचार का नया अध्याय: खनिज प्रबंधन में डिजिटल युग की नई शुरुआत

खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता और नवाचार का नया अध्याय: खनिज प्रबंधन में डिजिटल युग की नई शुरुआत *2024-25 में अप्रैल से फरवरी तक 11,581 करोड़ रुपये का खनिज राजस्व अर्जित*…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *