जिला प्रशासन व पुलिस बल की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर बनाने वाले सागर डेयरी पर छापेमारी
फर्म हुआ सील, मौके से लगभग 150 किलोग्राम पनीर जब्त
अम्बिकापुर । नकली पनीर बनाए जाने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अनुविभागीय अधिकारी सह अभिहित अधिकारी, अंबिकापुर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं पुलिस बल संयुक्त टीम ने बिशुनपुर खुर्द स्थित सागर डेयरी में छापेमारी की। पंचायत भवन के पास संचालित इस फर्म में विभिन्न अवैध सामग्रियों से पनीर का निर्माण किया जा रहा था।
जांच के दौरान टीम ने पाया कि निर्माण कार्य में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा था। परिसर में सफाई की स्थिति बेहद खराब थी और फर्म का पंजीयन भी समाप्त हो चुका था। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से फर्म को सील कर दिया।
मौके पर लगभग 150 किलोग्राम पनीर जब्त किया गया है। जांच के समय वहां मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम मोहित कुमार बताया, जबकि फर्म के मालिक का नाम शाहिद बताया गया है। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ नायब तहसीलदार और पुलिस बल भी मौजूद थे। आगे की जांच जारी है, दोषियों पर विधिमान्य कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    भगवान चित्रगुप्त न्याय और कर्म के देवता हैं और उनका संदेश साफ है—जो जैसा करेगा, वैसा फल पाएगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय श्री चित्रगुप्त प्राकट्य उत्सव में हुए शामिल* रायपुर 4 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी…

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मध्यप्रदेश के मंडला जिले में चौगान मढ़िया में पूजा-अर्चना की

    रायपुर 4 मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रविवार को मध्यप्रदेश के मंडला जिले में प्राचीन देव मढ़िया चौगान में पूजा-अर्चना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए सुख-समृद्धि की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भगवान चित्रगुप्त न्याय और कर्म के देवता हैं और उनका संदेश साफ है—जो जैसा करेगा, वैसा फल पाएगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    भगवान चित्रगुप्त न्याय और कर्म के देवता हैं और उनका संदेश साफ है—जो जैसा करेगा, वैसा फल पाएगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मध्यप्रदेश के मंडला जिले में चौगान मढ़िया में पूजा-अर्चना की

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मध्यप्रदेश के मंडला जिले में चौगान मढ़िया में पूजा-अर्चना की

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन पर उनका लोकनृत्य व लोकगीत के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन पर उनका लोकनृत्य व लोकगीत के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंडला के रामनगर में किया सातवे आदि उत्सव का शुभारंभ

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंडला के रामनगर में किया सातवे आदि उत्सव का शुभारंभ