जनगणना पर भाजपा अपना मत स्पष्ट करें – कांग्रेस – IMNB NEWS AGENCY

जनगणना पर भाजपा अपना मत स्पष्ट करें – कांग्रेस

*जनगणना होने से गरीबों वंचितों को मिलेगा सरकारी योजना का लाभ*

रायपुर/13 मार्च 2023। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रधानमंत्री से जनगणना कराए जाने की मांग का समर्थन करते हुये भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि जनगणना को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को अपना रुख स्पस्ट करना चाहिए कि भाजपा जनगणना के पक्ष में है या खिलाफ में है? हर दस साल में जनगणना होता है। लेकिन केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद बीते 12 साल से जनगणना नही हो पाया है। जिसके चलते आर्थिक रूप से सामाजिक रूप से पिछड़े लोगो को सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने 1 अप्रैल से जनगणना कराने का जो फैसला दिए हैं, वह स्वागत योग्य है। इससे प्रदेश के आर्थिक सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों की वास्तविक जानकारी सामने आएगी और राज्य सरकार कुछ वंचित और दबे कुचले शोषित लोगों को समाज के मुख्यधारा में जोड़ने के लिए और बेहतर योजना बनाकर काम करेगी।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार की मुनाफाखोरी हो गलत नीतियों के चलते देश महंगाई बेरोजगारी के आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। 80 करोड़ लोग दो वक्त का खाना भी जूटा नहीं पा रहे हैं। मोदी सरकार देश में 80 करोड़ लोगों को 5 किलो राशन देने का दावा कर रही है। दूसरी ओर देश के लोगों के जीवन स्तर सुधारने का भी दावा कर रही है। यह दोनों बातें एक साथ संभव कैसे हैं। देश में जनगणना होगी तभी मोदी सरकार की नाकामी और कामयाबी दोनों सामने आएगी और भाजपा डरी हुई है कि जनगणना होने से जो मोदी सरकार की असफलताएं हैं जो 9 साल में देश में गरीबी बढ़ी है, बेरोजगारी बढ़ी है, लोगों का सामाजिक स्तर गिरा है, वह सामने आ जाएगा। इसीलिए शायद मोदी सरकार जनगणना नहीं करा रही है और भाजपा मौन है।

Related Posts

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों में बैकडेट से स्थानांतरण सम्बन्धी भ्रमोत्पादक समाचार के संबंध में स्पष्टीकरण

रायपुर 10 जुलाई 2025/ नगरीय निकायों में बैकडेट से स्थानांतरण संबंधी भ्रमोत्पादक समाचार के संबंध में नागरिकों की सही जानकारी हेतु नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा स्थिति स्पष्ट की…

Read more

गुरु पूर्णिमा महिला मोर्चा पहुंची मंदिर मठ धर्म गुरुओं से लिया आशीर्वाद

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय शालिनी राजपूत जी के नेतृत्व में आज गुरु पूर्णिमा के अवसर में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में गुरु शिष्य परंपरा के अंतर्गत…

Read more

You Missed

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों में बैकडेट से स्थानांतरण सम्बन्धी भ्रमोत्पादक समाचार के संबंध में स्पष्टीकरण

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों में बैकडेट से स्थानांतरण सम्बन्धी भ्रमोत्पादक समाचार के संबंध में स्पष्टीकरण

हर खेत तक सहायता, हर किसान तक विश्वास दृ शासन की योजनाओं से खरीफ की शुरुआत बनी आसान

हर खेत तक सहायता, हर किसान तक विश्वास दृ शासन की योजनाओं से खरीफ की शुरुआत बनी आसान

जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

महामहिम राज्यपाल रमेन डेका का कोरबा प्रवास 11 एवं 12 जुलाई को

जिला पंचायत में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का हुआ आयोजन

जिला पंचायत में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का हुआ आयोजन

घुइटांगर से ग्रीस तकः अनिमेष कुजूर ने 100 मीटर दौड़ में रचा भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास

घुइटांगर से ग्रीस तकः अनिमेष कुजूर ने 100 मीटर दौड़ में रचा भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास