भ्रष्टाचार पर भाजपा का भूपेश को पत्र:सौम्या चौरसिया पर चुप्पी तोड़े भूपेश :भाजपा – IMNB NEWS AGENCY

भ्रष्टाचार पर भाजपा का भूपेश को पत्र:सौम्या चौरसिया पर चुप्पी तोड़े भूपेश :भाजपा

भूपेश बघेल जी बताएं क्या सौम्या चौरसिया आपके लिए वसूली करती थी?:भाजपा*

भाजपा महामंत्री श्री भरत वर्मा,राम जी भारती व भाजपा नेता सियाराम साहू ने भूपेश बघेल को पत्र लिखा है l पत्र में पूछा गया है कि सौम्या चौरसिया पर भूपेश बघेल मौन क्यो है?बार बार सौम्या चौरसिया की जमानत रद्द हो रही है वह आपकी उपसचिव रही है ऐसे में कैसे संभव है आप इस भ्रष्टाचार में संलिप्त नही है ।
पत्र में कहा गया है मान्यवर महोदय, सादर अभिवादन
जैसा कि आपको विदित है, आपके शासनकाल में आपकी उप सचिव रही सौम्या चैरसिया पिछले 16 माह से गिरफ्तार है और माननीय न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका 16 अप्रैल, 2024 को एक बार फिर खारिज कर दी है। आपके मुख्यमंत्री रहते सौम्या चैरसिया आपकी उप सचिव थी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते गिरफ्तार की गई है, ऐसे में अब आपकी यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि जनता के इस मुद्दे को लेकर उठ रहे सवालों को जवाब दें।
आपके मुख्यमंत्रित्व काल में आपकी उप सचिव सौम्या चैरसिया क्या आपके कहने पर वसूली करती थी? यह कैसे माना जाए कि भ्रष्टाचार के इस गंभीर मामले में आपकी संलिप्तता नहीं है?
02 दिसंबर, 2022 को जब सौम्या चैरसिया की गिरफ्तारी हुई थी, तब आपने जोर-शोर से कहा था कि यह गिरफ्तारी गलत है, जबरन गिरफ्तारी की गई है और यह सरकार को बदनाम करने की साजिश है। अब जबकि पिछले 16 माह से सौम्या चैरसिया को जमानत तक नहीं मिल रही है, तब प्रदेश को आप बताएँ कि भ्रष्टाचार के इतने गंभीर मामले की आपने पैरवी क्यों की? अपनी उपसचिव सौम्या चैरसिया के मामले में आप अपना मौन तोड़े।
ये कुछ सवाल हैं, जिनके जवाब प्रदेश की जनता आपसे चाहती है। मुझे विश्वास है कि आप मेरे पत्र को अन्यथा नहीं लेकर प्रदेश की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इन सवालों के जवाब देंगे।
धन्यवाद सहित,
दिनांक- 21/04/2024

भरतलाल वर्मा रामजी भारती सियाराम साहू
(भाजपा प्रदेश महामंत्री) (भाजपा प्रदेश महामंत्री)

Related Posts

विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार करने सभी अधिकारी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता से करें कार्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

*मुख्यमंत्री ने बालोद, नारायणपुर एवं कांकेर जिले के अधिकारियों की बैठक ली* रायपुर, 28 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संयुक्त जिला कार्यालय, बालोद…

Read more

छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुधार की नई पहल: युक्तियुक्तकरण के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में ठोस कदम

*बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर 28 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रेत के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई तीन हाईवा जब्त

रेत के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई तीन हाईवा जब्त

विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार करने सभी अधिकारी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता से करें कार्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार करने सभी अधिकारी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता से करें कार्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टाऊन हाल में फोटो प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टाऊन हाल में फोटो प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

जिला एवं तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

जिला एवं तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्राम आंतरगांव में बोर खनन का किया निरीक्षण

जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्राम आंतरगांव में बोर खनन का किया निरीक्षण

सुशासन तिहार पर दामेश्वरी साहू, सीता बाई साहू, जागृति साहू एवं भिना यादव को मिली खुशियों की सौगात

सुशासन तिहार पर दामेश्वरी साहू, सीता बाई साहू, जागृति साहू एवं भिना यादव को मिली खुशियों की सौगात