वित्तीय वर्ष 2024-25 में लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) को लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि भुगतान हेतु बजट आबंटन – IMNB NEWS AGENCY

वित्तीय वर्ष 2024-25 में लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) को लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि भुगतान हेतु बजट आबंटन

संशोधित मुख्य शीर्ष-8000 आकस्मिकता निधि से होगी राशि आहरित

रायपुर 16 मई 2024- छत्तीसगढ़ राज्य के लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) को लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि के भुगतान हेतु वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक एरियर्स एवं चालू वित्तीय वर्ष 2024 में भुगतान हेतु जिला कलेक्टर्स को 35 करोड़ 42 लाख 68 हजार रूपए की राशि का आबंटन सौंपा गया है। इस संबंध में सभी कलेक्टरों को सम्मान निधि भुगतान के संबंध में संशोधित मुख्य शीर्ष-8000 आकस्मिकता निधि से राशि आहरण करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस संबंध में पूर्व में जारी आदेश की अन्य शर्ते यथावत रहेगी।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि के भुगतान हेतु जिला कलेक्टर्स को जारी आबंटन में से जिला दुर्ग को 8 करोड़ 22 लाख 12 हजार, रायपुर को 6 करोड़ 65 लाख 26 हजार, राजनांदगांव को 73 लाख 78 हजार, बिलासपुर को 3 करोड़ 90 लाख 60 हजार, बस्तर को 35 लाख 65 हजार, सरगुजा को 1 करोड़ 39 लाख 50 हजार, जांजगीर-चांपा को 1 करोड़ 73 लाख 91 हजार, रायगढ़ को 92 लाख 7 हजार, जशपुर को 79 लाख 5 हजार, धमतरी को 2 करोड़ 74 लाख 66 हजार, महासमुंद को 65 लाख 10 हजार, बलौदाबाजार को 55 लाख 80 हजार, बेमेतरा को 27 लाख 90 हजार, बालोद को 44 लाख 2 हजार और मुंगेली जिले को  65 लाख 72 हजार रूपए की राशि आबंटित की गई है।

इसी प्रकार जिला बलरामपुर को 15 लाख 50 हजार रूपए, दंतेवाड़ा को 7 लाख 13 हजार रूपए, कबीरधाम जिले को 38 लाख 75 हजार रूपए, कोरिया जिले को 44 लाख 95 हजार रूपए, कांकेर जिले को 29 लाख 45 हजार रूपए, कोरबा जिले को 51 लाख 15 हजार रूपए, सूरजपुर जिले को 35 लाख 65 हजार रूपए, गरियाबंद जिले को 18 लाख 60 हजार रूपए, बीजापुर जिले को 9 लाख 30 हजार रूपए, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले को 23 लाख 25 हजार रूपए, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले को 46 लाख 50 हजार रूपए, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को 62 लाख रूपए और जिला सक्ती को 1 करोड़ 55 लाख 31 हजार रूपए की राशि आबंटित की गई है।

Related Posts

जल संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा भू-जल संवर्धन मिशन – विष्णु देव साय

*मुख्यमंत्री ने भू-जल संवर्धन मिशन का किया शुभारंभ, भू-जल और वर्षा जल संरक्षण पर शहरों में होंगे प्रभावी काम* *हाइड्रोलॉजिस्ट्स, कॉलोनाइजर्स, उद्योग समूह, राज्य शासन के विभिन्न विभागों और विशेषज्ञों…

Read more

उद्योग मंत्री देवांगन कोरबा में आयोजित सुशासन तिहार में होंगे शामिल

रायपुर, 20 मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नेतृत्व में गांव एवं शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग…

Read more

You Missed

जल संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा भू-जल संवर्धन मिशन – विष्णु देव साय

जल संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा भू-जल संवर्धन मिशन – विष्णु देव साय

उद्योग मंत्री देवांगन कोरबा में आयोजित सुशासन तिहार में होंगे शामिल

उद्योग मंत्री देवांगन कोरबा में आयोजित सुशासन तिहार में होंगे शामिल

हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने बस्तर एवं तोकापाल ब्लॉक के स्कूलों में समर कैंप का लिया जायजा

कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने बस्तर एवं तोकापाल ब्लॉक के स्कूलों में समर कैंप का लिया जायजा

बस्तर जिले से 12697 परीक्षार्थी होंगे प्री-बीएड एवं प्री-डीएलएड परीक्षा में शामिल

बस्तर जिले से 12697 परीक्षार्थी होंगे प्री-बीएड एवं प्री-डीएलएड परीक्षा में शामिल

जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आज

जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आज