छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के आरक्षक की बैरक की पहली मंजिल से गिरकर मौत… – IMNB NEWS AGENCY

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के आरक्षक की बैरक की पहली मंजिल से गिरकर मौत…

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थिति में बैरक पहली मंजिल से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस लाइन में सीएएफ की दूसरी बटालियन में तैनात विजय खलखो (60) की बैरक की पहली मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आरक्षक ने आत्महत्या की है या वह गलती से गिर गए इस संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कुछ समय से खलखो परेशान थे। वह जशपुर जिले के निवासी थे। उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक

    रायपुर, 19 मई 2025 :भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक राष्ट्रीय स्तर पर…

    Read more

    विष्णु के सुशासन में हो रहा संवाद और समाधान

    रायपुर 19 मई 2025 : छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन में संवाद और समाधान की कड़ी निरंतर रूप से चल रही है। इस सुशासन की सरकार में केंद्र और राज्य…

    Read more

    You Missed

    विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक

    विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक

    विष्णु के सुशासन में हो रहा संवाद और समाधान

    विष्णु के सुशासन में हो रहा संवाद और समाधान

    महुआ पेड़ की छांव में सुशासन की चौपाल: चुकतीपानी में मुख्यमंत्री का अचानक दौरा, बैगा समुदाय ने जताया आत्मीय स्वागत

    महुआ पेड़ की छांव में सुशासन की चौपाल: चुकतीपानी में मुख्यमंत्री का अचानक दौरा, बैगा समुदाय ने जताया आत्मीय स्वागत

    मुंगेली जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बसे ग्राम बिजराकछार में पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सुशासन तिहार के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

    मुंगेली जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बसे ग्राम बिजराकछार में पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सुशासन तिहार के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुंगेली में नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुंगेली में नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री साय ने किया मुंगेली में सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क और उन्नत पुलिस कंट्रोल रूम का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री साय ने किया मुंगेली में सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क और उन्नत पुलिस कंट्रोल रूम का लोकार्पण