छत्तीसगढ़ उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन हासिल करने वाला देश का चौथा राज्य – IMNB NEWS AGENCY

छत्तीसगढ़ उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन हासिल करने वाला देश का चौथा राज्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन हासिल करने वाला देश का चौथा राज्य बन गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दुर्ग जिले के अमलेश्वर और रायपुर जिले के निसदा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर उप स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण और मूल्याकंन के बाद एनक्यूएएस प्रमाण-पत्र जारी किया है। राज्य के 57 शासकीय अस्पतालों को अब तक राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र से नवाजा जा चुका है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सेवाओं के मूल्यांकन में अमलेश्वर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर उप स्वास्थ्य केंद्र को 94 प्रतिशत और निसदा को 93 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। दोनों ही स्वास्थ्य केंद्रों का इस वर्ष जुलाई में केंद्रीय टीम द्वारा मूल्यांकन किया गया था। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर उप स्वास्थ्य केन्द्रों का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेशन 12 मानकों के आधार पर किया जाता है। इसके लिए संस्था द्वारा सेवा प्रदायगी, मरीज संतुष्टि, क्लिनिकल सर्विसेस, इनपुट, संक्रमण नियंत्रण, सपोर्ट सर्विसेस, गुणवत्तापूर्ण प्रबंध, आउटपुट जैसे मानकों की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जाता है। मूल्यांकन में खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। प्रदेश के कुल 57 अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्राप्त हो चुका है। इनमें दस जिला अस्पताल, सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,12 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और दो उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेशन का उद्देश्य अस्पतालों की सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए आम जनता तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है।

Related Posts

बाढ़ से बचाव को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रायपुर 03 जून 2025/ कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने जिले में बाढ़ और आपदा से राहत के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि कुछ दिनों के…

Read more

14 पंचायत सचिवों का वेतन रोका गया, पीएम आवास के कार्य में लापरवाही बरतने का मामला

*जिला पंचायत सीईओ सरगुजा ने की कार्रवाई* रायपुर 03 जून 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर सरगुजा जिले के 14 ग्राम पंचायत सचिवों का मई…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निशाने पर सिर्फ मूर्ति भर नहीं है! (आलेख : बादल सरोज)

निशाने पर सिर्फ मूर्ति भर नहीं है! (आलेख : बादल सरोज)

सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक 10 जून को होगी

सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक 10 जून को होगी

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 92 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 92 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

केयर टेकर के 40 पदों पर भर्ती हेतु 06 जून को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

केयर टेकर के 40 पदों पर भर्ती हेतु 06 जून को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

कलेक्टर ने जनमन योजना अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने जनमन योजना अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने किया खाद-बीज वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण, किसानों को पात्रता अनुसार वितरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने किया खाद-बीज वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण, किसानों को पात्रता अनुसार वितरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश