छत्तीसगढ़: झंडा लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, एक घायल – IMNB NEWS AGENCY

छत्तीसगढ़: झंडा लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, एक घायल

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई है तथा एक घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार का यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मनेंद्रगढ़ शहर के बस स्टैंड में तिरंगा झंडा लगाने के दौरान नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के दो ठेका मजदूर करंट की चपेट में आ गए। इस घटना में एक मजदूर सुमन तिग्गा (36) की मौत हो गई है। वहीं रामकृपाल ंिसह (35) घायल हो गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद ने नगर में झंडा लगाने के लिए मजदूरों को कार्य पर लगाया है। दोनों ठेका मजदूर शनिवार सुबह बस स्टैंड में झंडा लगा रहे थे तभी दोनों करेंट की चपेट में आ गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद दोनों मजदूरों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। घायल रामकृपाल का उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद ने मृत मजदूर के परिजनों को तत्काल सहायता के रूप में एक लाख रुपए प्रदान किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    उप अभियंता भर्ती परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से नकल करते हुए एक परीक्षार्थी पकड़ी गई, एफआईआर दर्ज

      *छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की कड़ी निगरानी में परीक्षा आयोजन, नकल प्रकरण में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही जारी* रायपुर, 13 जुलाई 2025/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित उप…

    Read more

    वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      0 मुख्यमंत्री  साय अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हुए शामिल* रायपुर, 13 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित…

    Read more

    You Missed

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर  ग्राम  केनाडांड़ में बदला गया  ट्रांसफार्मर

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर  ग्राम  केनाडांड़ में बदला गया  ट्रांसफार्मर

    दिसम्बर तक सभी सड़कों को करें गड्ढामुक्त – अरुण साव

    दिसम्बर तक सभी सड़कों को करें गड्ढामुक्त – अरुण साव

    जिला पंचायत अध्यक्ष  सालिक साय ने कांसाबेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

    जिला पंचायत अध्यक्ष  सालिक साय ने कांसाबेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

    जिला स्तरीय सुशासन शिविर रोकड़ा में आयोजित किया गया जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया

    जिला स्तरीय सुशासन शिविर रोकड़ा में आयोजित किया गया जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया