छत्तीसगढ़: नहर में मछली पकडऩे उतरे दो ग्रामीणों की मौत…

राजनांदगांव: चिचोला इलाके के एक जलाशय से निकली नहर में दो ग्रामीणों की मौत का मामला सामने आया है। कड़ी मशक्कत के बाद चिचोला पुलिस ने रात लगभग 10 बजे दोनों ग्रामीणों के शव को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि मछली मारने के दौरान यह हादसा हुआ है। घटना की खबर के बाद विधायक छन्नी साहू और उनके पति चंदू साहू मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक नवागांव के रहने वाले सावंतराम धनकर और परदेशीराम नहर में मछली पकडऩे के लिए गए थे।

इस दौरान दोनों नहर के पाईप से निकलने की कोशिश करते फंस गए। जिससे दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पानी छोड़े जाने के दौरान गहराई 40 फीट से अधिक थी। इसी के चलते यह हादसा हुआ है। चिचोला पुलिस चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि मछली तलाशी के दौरान दोनों की मृत्यु हुई है। शव को बरामद कर लिया गया है। नहर मासूल जलाशय से जुड़ा हुआ है। क्षमता से अधिक भराव होने के कारण जलाशय से नहर में पानी छोड़ा गया। पुलिस का कहना है कि दोनों मछली पकडऩे के प्रयास में गहराई में चले गए और उनकी जान चली गई।

  • Related Posts

    मनेन्द्रगढ़ बीईओ सुरेन्द्र जायसवाल निलंबित

    *शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप* *कमिश्नर सरगुजा संभाग ने की कार्रवाई* रायपुर, 10 जून 2025/ सरगुजा संभाग के आयुक्त ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी…

    Read more

    प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से कमारों के जीवन में आयी स्थिरता

    *समारू राम को मौसम दर मौसम होने वाली समस्या से मिली आजादी* रायपुर, 10 जून 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मंशानुरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युक्तियुक्तकरण में लापरवाही: विकास खण्ड शिक्षाधिकारी निलंबित

    छत्तीसगढ़ में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्यव्यापी अभियान प्रारंभ

    मनेन्द्रगढ़ बीईओ सुरेन्द्र जायसवाल निलंबित

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 38 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    रामायण कालीन धरोहरों से समृद्ध रामगढ़ में 11 व 12 जून को होगा रामगढ़ महोत्सव

    रामायण कालीन धरोहरों से समृद्ध रामगढ़ में 11 व 12 जून को होगा रामगढ़ महोत्सव

    युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ीः विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र जायसवाल निलंबित

    युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ीः विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र जायसवाल निलंबित