मुख्य न्यायाधीश ने जिला एवं सत्र न्यायालय कबीरधाम का किया औचक निरीक्षण*न्ययिक अधिकारियों से ली प्रकरणों की जानकारी

 

*अधिवक्ताओं से मुलाकात कर जानी समस्याएं*

रायपुर, 06 अक्टूबर 2023/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा आज प्रकरणों की सुनवाई उपरांत जिला एवं सत्र न्यायालय, कबीरधाम का औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा न्यायालय परिसर के समस्त कक्षों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कबीरधाम श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे उपस्थित रही। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, एस.पी. श्री अभिषेक पल्लव तथा पी.डब्ल्यू.डी. के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

निरीक्षण में पाया गया कि अधिवक्ता कक्ष में पानी का रिसाव होने के कारण छत एवं दीवारों पर सीलन थी। वहां उपस्थित कलेक्टर तथा पी.डब्ल्यू.डी. के अधिकारियों द्वारा इस पर जानकारी दी गयी कि शासन द्वारा 40 लाख रूपये का टेंडर हो गया है तथा 15 दिवस के भीतर कार्य भी प्रारंभ हो जावेगा। पानी के रिसाव के संबंध में मरम्मत संबंधी कुछ कार्य हो चुके है तथा शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। न्यायालय की साफ-सफाई व्यवस्था पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। अधिवक्ताओं ने पार्किंग की समस्या बताई, जिस पर कलेक्टर द्वारा आश्वस्त किया गया कि शीघ्र ही पार्किंग हेतु भूमि का डीमार्केशन कराया जाएगा और जो भी कमियां है उन्हें भी शीघ्र ही दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने जिला न्यायालय कबीरधाम के न्यायिक अधिकारियों से प्रकरणों को जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये। व्यवस्था में सुधार हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय रजिस्ट्रार जनरल श्री अरविन्द कुमार वर्मा तथा एडिशनल रजिस्ट्रार कम पीपीएस श्री एम. वी. एल.एन सुब्रहमन्यम भी उपस्थित रहे।

Related Posts

जय जोहार,,,,,,,,,मनीषा नगारची की डायरी

   जैसे दक्षिण में अब भी बृजमोहन लोगों के मन मस्तिष्क में बृजमोहन अग्रवाल ही विधायक है ऐसा महसूस हो रहा है कार्यकर्ताओं की फौज बृजमोहन की है दक्षिण का।…

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय युवाओं के साथ ‘जय भीम पदयात्रा’ में हुए शामिल

  0 पंचतीर्थ’ और संविधान दिवस से नई पीढ़ी बाबा साहब से ले रही है प्रेरणा: मुख्यमंत्री* 0 प्रिएम्बल वाल पर हस्ताक्षर कर संविधान की मूल भावना के प्रति जताई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शासकों के लिए आज भी आदर्श हैं सम्राट विक्रमादित्य : उप राष्ट्रपति धनखड़

शासकों के लिए आज भी आदर्श हैं सम्राट विक्रमादित्य : उप राष्ट्रपति धनखड़

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दिल्ली के लाल किले में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य की प्रस्तुति की पहल को सराहा

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दिल्ली के लाल किले में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य की प्रस्तुति की पहल को सराहा

केन्द्रीय मंत्री शाह के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में होगा सहकारी सम्मेलन

केन्द्रीय मंत्री शाह के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में होगा सहकारी सम्मेलन

गौ-शालाओं से मध्यप्रदेश में गौ-सेवा की लिखेंगे नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गौ-शालाओं से मध्यप्रदेश में गौ-सेवा की लिखेंगे नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दिल्ली के लाल किले पर सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन ऐतिहासिक होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दिल्ली के लाल किले पर सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन ऐतिहासिक होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

“मध्यप्रदेश में पोषण पखवाड़ा 2025: कुपोषण से जंग, स्वस्थ भविष्य की ओर कदम”

“मध्यप्रदेश में पोषण पखवाड़ा 2025: कुपोषण से जंग, स्वस्थ भविष्य की ओर कदम”