रायपुर, 23 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि लोगों को संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्यों और उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए प्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को पूरे विश्व में संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ का उद्देश्य विश्व के शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य के लिए सभी देशों और लोगों के हित में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि विश्व के देशों के मध्य शांति, समन्वय और सहयोग सुनिश्चित करने में संयुक्त राष्ट्र संघ का महत्वपूर्ण योगदान है।
पुनर्वास व रोजगार की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रबंधन के अधिकारी प्रभावी कार्यप्रणाली करें तैयार -उपमुख्यमंत्री अरुण साव
भू विस्थापितों के मुआवजे व नौकरी को लेकर आने वाली दिक्कतों को शीघ्रता से दूर करने के दिए निर्देश सभी संयंत्रों को अपने लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करने…