मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिवपुरी में हुई नाव दुर्घटना पर किया शोक व्यक्त – IMNB NEWS AGENCY

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिवपुरी में हुई नाव दुर्घटना पर किया शोक व्यक्त

मृतकों के परिजनों को दी जाएगी दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री ने दिए दुर्घटना की जांच के निर्देश

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी जिले के खनियाधाना क्षेत्र में माताटीला बांध में बने टापू पर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की नाव पलटने से हुई दुर्घटना में 7 भाई-बहनों की डूबने से मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि घटना हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दु:ख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों के निकटतम परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दुर्घटना की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि जिला प्रशासन, स्थानीय नागरिकों और एनडीईआरएफ के जवानों की मदद से 8 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में सुरक्षित बचे लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परमपिता परमेश्वर से दिवगंत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनसामान्य से नदी तथा जल स्रोतों में आवागमन व अन्य उपयोग के समय आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 जून को क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे

    रामघाट पर भव्य लेज़र शो होगा रामघाट पर होगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार 5 जून को उज्जैन में क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा के समापन समारोह…

    Read more

    लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन में मिलेगा अतिरिक्त राशि का उपहार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    महिला सशक्तिकरण के लिये राज्य सरकार संकल्पित चित्रकूट में रामलोक के निर्माण के साथ कामतानाथ परिक्रमा पथ का होगा विकास रीवा जिले के हर खेत में सिंचाई के लिए पहुंचाएंगे…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम 2.0“ अभियान की हुई शुरुआत

    विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम 2.0“ अभियान की हुई शुरुआत

    प्रयास आवासीय  विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु  परीक्षा परिणाम जारी,  दावा-आपत्ति 10 जून तक आमंत्रित

    प्रयास आवासीय  विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु  परीक्षा परिणाम जारी,  दावा-आपत्ति 10 जून तक आमंत्रित

    शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के सम्बंध में कलेक्टर ने ली प्रेस वार्ता

    शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के सम्बंध में कलेक्टर ने ली प्रेस वार्ता

    मॉरिटानिया, कुवैत और बहरीन को ई-वीज़ा सुविधा के पात्र देशों की सूची में किया गया शामिल

    मॉरिटानिया, कुवैत और बहरीन को ई-वीज़ा सुविधा के पात्र देशों की सूची में किया गया शामिल

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 12 जून को

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 12 जून को

    पुनर्वास स्थल तैयार होने के बाद करें विस्थापन का कार्यः कलेक्टर