मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मानवता के सेवकों को किया नमन

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस 2025 के अवसर पर किसी भी संकट की घड़ी में मानवता की सेवा में तत्पर स्वयंसेवकों को सादर नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि विश्व बंधुत्व और मानव कल्याण की भावना से कार्य करने वाले ये स्वयंसेवक समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के स्वयंसेवक विपरीत परिस्थितियों में भी मानव जीवन की रक्षा और सहायता के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। संकट में फंसे नागरिकों को राहत पहुंचाना , जीवन रक्षक सहायता देना और सामाजिक समरसता बनाए रखना इनका परम कर्तव्य है। ऐसे सेवाभावी लोग मानवता के सच्चे प्रहरी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे समाज सेवा के कार्यों में आगे आएं और जरूरतमंदों की सहायता करें।

विश्व रेडक्रॉस दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है, जो रेडक्रॉस के संस्थापक श्री हेनरी ड्यूनेंट की जयंती का प्रतीक है। यह दिन मानव सेवा, करुणा और दया के मूल्यों को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है।

  • Related Posts

    नियमानुसार कार्य करें अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

    *सहायक आयुक्तों को वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से दिए कड़े निर्देश* रायपुर 22 जुलाई 2025/ प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज जिलों में पदस्थ सहायक आयुक्तों की वीडियो कान्फ्रेंसिंग…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट श्री विनय शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

    रायपुर, 22 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के वरिष्ठ एवं सम्मानित फोटो जर्नलिस्ट श्री विनय शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा…

    Read more

    You Missed

    जगदलपुर के 29 परीक्षा केन्द्रों में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा होगी 27 जुलाई को

    जगदलपुर के 29 परीक्षा केन्द्रों में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा होगी 27 जुलाई को

    ग्रामीण इलाकों में दी जा रही शुद्ध पेयजल के उपयोग सहित जल जनित बीमारियों से बचाव सम्बन्धी जानकारी

    ग्रामीण इलाकों में दी जा रही शुद्ध पेयजल के उपयोग सहित जल जनित बीमारियों से बचाव सम्बन्धी जानकारी

    परम्परागत कृषि छोड़ दिनेश ने शुरू की गुलाब की खेती, बम्पर उत्पादन से लाखों में हो रही है कमाई

    परम्परागत कृषि छोड़ दिनेश ने शुरू की गुलाब की खेती, बम्पर उत्पादन से लाखों में हो रही है कमाई

    शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए विधायक प्रबोध मिंज, नवप्रवेशित विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें, गणवेश व शैक्षणिक सामग्री का वितरण

    शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए विधायक प्रबोध मिंज, नवप्रवेशित विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें, गणवेश व शैक्षणिक सामग्री का वितरण

    नियमानुसार कार्य करें अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

    नियमानुसार कार्य करें अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

    विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, लेखा सह एम.आई.एस. सहायक एवं भृत्य के संविदा पदों की भर्ती हेतु प्रारंभिक सूची जारी

    विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, लेखा सह एम.आई.एस. सहायक एवं भृत्य के संविदा पदों की भर्ती हेतु प्रारंभिक सूची जारी