मुख्यमंत्री मितान योजना घर बैठे जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने 41 हजार लोगों ने कराया अपाइंटमेंट बुक – IMNB NEWS AGENCY

मुख्यमंत्री मितान योजना घर बैठे जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने 41 हजार लोगों ने कराया अपाइंटमेंट बुक

रायपुर, 09 दिसम्बर 2022/ छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में लोगों को घर बैठे शासकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। योजना के तहत अब तक करीब 41 हजार शासकीय दस्तावेज नागरिकों को घर प्राप्त करने के लिए अपॉइंटमेंट बुक कराया है।   इस योजना के अंतर्गत नागरिकों को दस्तावेज संबंधी जानकारी टोल फ्री नम्बर 14545 पर प्रदान की जा रही है। इस टोल फ्री नम्बर पर शासकीय दस्तावेज प्राप्त करने जानकारी ली है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में एवं नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा नागरिकों को सरकारी दस्तावेज बनवाने हेतु घर पहुँच सेवा ’मुख्यमंत्री मितान योजना’ की शुरुआत 01 मई 2022 से प्रदेश के समस्त 14 नगर निगमों में प्रारंभ की गई थी।

     मितान योजना के अंतर्गत प्राप्त सेवाओं में मूल निवासी प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, भूमि की रिकार्ड की नकल, भूमि सूचना (भूमि उपयोग) मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र सुधार और दुकान और स्थापना पंजीकरण संबंधी दस्तावेज मितान सेवा से प्राप्त किये जा सकते हैं। इसी तरह मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार, विवाह प्रमाण पत्र सुधार, आधार कार्ड पंजीकरण, (5 वर्ष तक के बच्चों का) आधार कार्ड में पता एवं मोबाइल नंबर में सुधार घर बैठे मितान सेवा से प्राप्त किए जा सकते हैं। इस सेवा से लोगों को श्रम, समय और धन की बचत हो रही है साथ ही प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से भी निजात मिल रही है। वास्तव में छत्तीसगढ़ में मितान योजना से नागरिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है और मितान की सेवाओं से सुविधाएं आसान हो रही है।

Related Posts

सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 से 26 जून तक

रायपुर, 09 जून 2025/ प्रदेश में सीधी भर्ती 2023 में नियुक्ति उपरांत सेवा समाप्त किये गये 2621 बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन…

Read more

शहीद एएसपी गिरपुंजे के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि : परिवारजनों में मिलकर ढांढस बंधाया

*मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के अधिकारियों की हाई लेवल बैठक में नक्सल घटना की जानकारी ली* *अस्पताल पहुंचकर नक्सल घटना में घायल जवानों से की मुलाकात*   रायपुर 09 जून…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वेटलैंड के संरक्षण के लिए तैयार करें कार्य योजना: मंत्री केदार कश्यप

वेटलैंड के संरक्षण के लिए तैयार करें कार्य योजना: मंत्री केदार कश्यप

राष्ट्रीय आम महोत्सव से आम उत्पादन के लिए प्रेरित होंगे छत्तीसगढ़ के किसान: कृषि मंत्री नेताम

राष्ट्रीय आम महोत्सव से आम उत्पादन के लिए प्रेरित होंगे छत्तीसगढ़ के किसान: कृषि मंत्री नेताम

सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 से 26 जून तक

सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 से 26 जून तक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवेदन का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश

अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवेदन का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश

आदिमजाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम 10 जून को करेंगे विभागीय काम-काज की समीक्षा

आदिमजाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम 10 जून को करेंगे विभागीय काम-काज की समीक्षा