मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी पर किया बहन-बेटियों से संवाद

भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रामनवमी पर जनजातीय संग्रहालय प्रांगण में महिला सरपंच, खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी, चिकित्सक, स्व-सहायता समूह की दीदी और छात्रा से महिला सशक्तिकरण के विभिन्न आयाम पर संवाद किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहन और बेटियों को शक्ति पर्व नवरात्रि और रामनवमी की बधाई दी और राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों के प्रभाव और निर्णयों की पृष्ठभूमि से अवगत करवाया। यह चर्चा-सत्र लगभग एक घंटे तक चला, जिसमें बहन और बेटियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से सवालों के माध्यम से महिला-कल्याण से जुड़ी जिज्ञासाओं का जवाब प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज महिला सरपंच, खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी, डॉक्टर, लाड़ली लक्ष्मी बेटी और विद्यार्थी वर्ग से बातचीत कर प्रसन्न हूँ। समाज बेटियों के बिना विकास नहीं कर सकता। बेटियों और बहनों के सशक्तिकरण के लिए मध्यप्रदेश में विभिन्न योजनाएँ लागू की गई हैं। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से समाज को यह संदेश मिलता है कि बेटियाँ कितनी महत्वपूर्ण हैं। जहाँ स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत से अधिक स्थानों पर बहनें आई हैं, वहीं पुलिस में उनकी भर्ती से महिला सशक्तिकरण का कार्य आसान हो रहा है। शिक्षकों के पदों पर भी वे बेहतर ढंग से कर्त्तव्य निभा रही हैं। बहनों के स्व-सहायता समूह अच्छा कार्य कर रहे हैं। खिलौने के निर्माण, यूनिफार्म तैयार करने, विद्युत देयकों की वसूली, नल-जल योजना के संचालन जैसे कार्य बहनें कर रही हैं। धान और गेहूँ की प्रोसेसिंग के क्षेत्र में भी महिलाएँ आगे आ रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों को अक्सर कुछ परिस्थितियों में अवकाश की आवश्यकता होती है। इसके दृष्टिगत हमने महिला कर्मियों के लिए अतिरिक्त 7 दिन के अवकाश का प्रावधान किया है। हमारा कर्त्तव्य है कि ऐसी व्यवस्था हो जिससे बहनों को विवश और लाचार न होना पड़े, वे अबला नहीं सबला बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज, माताओं और बहनों का ऋणी है। वे सृष्टि का निर्माण करती हैं। उनका ऋण ऐसी योजनाओं के क्रियान्वयन से उतार सकते हैं।

Related Posts

सौर ऊर्जा से जगमगाया बस्तर का बेस्ट टूरिज्म विलेज धुड़मारास

*बस्तर का धुड़मारास गांव बना विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल* *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से गांव में सौर ऊर्जा परियोजनाओं का हुआ क्रियान्वयन* रायपुर, 09 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य…

Read more

गुरु पूर्णिमा पर सुरेश्वर महादेव पीठ में अनेक कार्यक्रम

आप सभी भक्तों को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित करते हैं कि दिनांक 10 जुलाई 2025 सोमवार को गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया जाना है कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे…

Read more

You Missed

डॉक्टर्स-डे पर रक्तदान शिविर का आयोजन

डॉक्टर्स-डे पर रक्तदान शिविर का आयोजन

राजनांदगांव जिले में अब तक 1753.4 मिमी वर्षा दर्ज

राजनांदगांव जिले में अब तक 1753.4 मिमी वर्षा दर्ज

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं

मैनपाट में संपन्न हुआ भाजपा का त्रिदिवसीय सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएँ

मैनपाट में संपन्न हुआ भाजपा का त्रिदिवसीय सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएँ

अग्निवीर एवं अन्य सैन्य भर्ती की तैयारी करने वालों युवाओं के लिए शारीरिक प्रशिक्षण आयोजित

अग्निवीर एवं अन्य सैन्य भर्ती की तैयारी करने वालों युवाओं के लिए शारीरिक प्रशिक्षण आयोजित

संपर्क टूटे गांवों में अधिकारियों ने किया निरीक्षण

संपर्क टूटे गांवों में अधिकारियों ने किया निरीक्षण