मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुँचे नसरूल्लागंज में सीएम राइस स्कूल, बच्चों से किया संवाद – IMNB NEWS AGENCY

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुँचे नसरूल्लागंज में सीएम राइस स्कूल, बच्चों से किया संवाद

सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने की पहल को सराहा

भोपाल :  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नसरूल्लागंज में सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद किया और बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीहोर जिले के स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने के लिए किए गए नवाचार की सराहना की। इस अभिनव पहल के लिए उन्होंने कलेक्टर और शिक्षकों का हृदय से धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए यह पहल अनुकरणीय है कि शिक्षक और जनता मिल कर अपने स्कूल की कक्षा को स्मार्ट कक्षा के रूप में परिवर्तित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं भी शिक्षकों के सम्मान कार्यक्रम में आऊँगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहाकि पूरे जिले में अब 12 वीं की क्लास स्मार्ट क्लास के रूप में परिवर्तित हो जाएगी। इससे छात्रों को बेहतर ढंग से शिक्षा प्रदान की जा सकेगी।

शिक्षक के रूप में नजर आए मुख्यमंत्री, बच्चों से किए सवाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने क्लास रूम में जाकर अनेक जीवों के बारे में बच्चों से सवाल पूछे। बच्चों ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बच्चों से पूछा कि स्कूल आना कैसा लगता है। इस पर बच्चों ने एक स्वर में कहा- अच्छा लगता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान को अपने साथ क्लास रूम में पाकर बच्चे बेहद प्रसन्न नजर आए।

मुख्यमंत्री ने केनॉल नेटवर्क डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (स्काडा) का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने छीपानेर में लिफ्ट इरिगेशन परियोजना केनॉल नेटवर्क डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (स्काडा) का खेत में पहुँच कर निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से केनॉल नेटवर्क डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम से खेतों तक पानी पहुँचाने और सिचाई की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योजना से जुड़े सभी गाँवों के किसानों को इस सिचाई तकनीक के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए।

Related Posts

वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

  0 मुख्यमंत्री  साय अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हुए शामिल* रायपुर, 13 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित…

Read more

डीएफएस ने सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों में आरक्षण को लागू करने, दिव्यांगजनों के लिए सेवाओं की पहुंच और लोक शिकायतों के निपटान के लिए वर्कशॉप आयोजित की

नई दिल्ली । वर्कशॉप का उद्देश्य सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों में अधिकारियों की योग्यता को बेहतर करना था, जिससे वो लोक कल्याण के तमाम विषयों को एकसमान रूप से बेहतर रूप से…

Read more

You Missed

वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर पर्यटन स्थलों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

 कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर पर्यटन स्थलों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

साउथ एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

साउथ एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए श्रेयंका और साधु को मिली महिला भारत ए टीम में जगह, राधा करेंगी अगुआई

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए श्रेयंका और साधु को मिली महिला भारत ए टीम में जगह, राधा करेंगी अगुआई

Wimbledon: ‘फ्रैंड्स’ सीरीज की दीवानी स्वियातेक को ‘मोनिका गेलर’ ने लगाया गले, मां को देखकर भावुक हुईं अमांडा

Wimbledon: ‘फ्रैंड्स’ सीरीज की दीवानी स्वियातेक को ‘मोनिका गेलर’ ने लगाया गले, मां को देखकर भावुक हुईं अमांडा

दो शेर-दोनों ढेर, ताला है चाबी नहीं, अमित शाह के दरवाजे बंद, उद्धव-राज को राजपाट मुश्किल वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी… 

दो शेर-दोनों ढेर, ताला है चाबी नहीं, अमित शाह के दरवाजे बंद, उद्धव-राज को राजपाट मुश्किल  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…