मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भैरूंदा नगर में शहरवासियों ने किया आत्मीय अभिनंदन

मुख्यमंत्री का भैरूंदा नगर के गौरव दिवस पर रोड-शो
पुष्प-वर्षा और फूल मालाओं से किया स्वागत

भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज भैरूंदा (नसरूल्लागंज) के गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे। उन्होंने नगर के मुख्य मार्गों पर रोड-शो कर नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। गौरव दिवस को लेकर नागरिकों में खासा उत्साह देखा गया। घर, गली, मोहल्लों में साज-सज्जा, रंगोली और रंग-बिरंगी रोशनी से नगर को सजाया गया। पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से रोशन हो उठा। मुख्यमंत्री का पुष्प-वर्षा और फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी मौजूद थी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान भैरूंदा में रोड-शो के दौरान बस स्टेण्ड, दुर्गा मंदिर चौराहा, जेपी मार्केट होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे। नगर की सभी सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्थाओं के साथ सभी वर्ग के नागरिकों, बच्चों, महिलाओं तथा बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत कर अभिनंदन किया। बेटियाँ भी अपने प्रिय मामा को अपने बीच पाकर खुश नजर आयी। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर सभी नागरिक भाव-विभोर हो उठे। मुख्यमंत्री का रोड-शो में बच्चे, महिला, पुरूष और बुजुर्गों ने अपने घर की छतों और बालकनी से पुष्प-वर्षा कर अभिनंदन किया। विभिन्न संस्थान तथा प्रतिष्ठानों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर 28 स्वागत मंच बनाये गये थे।

इस दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांसद श्री रमाकांत भार्गव सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Related Posts

रजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान: ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ अंतर्गत रायपुर से विशेष ट्रेन हुई रवाना

*श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत रायपुर से 850 श्रद्धालुओं का तीर्थयात्रा हेतु प्रस्थान — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं* रायपुर, 15 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

Read more

राजनांदगांव के नागरिक प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट:प्रयास विद्यालय, नालंदा परिसर सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए जताया आभार

रायपुर, 15 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में राजनांदगांव जिले के नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए…

Read more

You Missed

राज्य में भू-अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर दिया जोर

सहभागिता और संवेदनशीलता के साथ विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए करें कार्य: मंत्री रामविचार नेताम

सहभागिता और संवेदनशीलता के साथ विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए करें कार्य: मंत्री रामविचार नेताम

आस्था ने पार किया संकल्प का लक्ष्य: ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ से 22,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या दर्शन

आस्था ने पार किया संकल्प का लक्ष्य: ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ से 22,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या दर्शन

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रमाण- मुख्यमंत्री साय

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रमाण- मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री आवास में अवैध उर्वरक भंडारण पर कार्रवाई

प्रधानमंत्री आवास में अवैध उर्वरक भंडारण पर कार्रवाई