मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना: हितग्राही को प्रति वर्ष प्रति एकड़ 15 से 50 हजार रूपए तक होगी आय – IMNB NEWS AGENCY

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना: हितग्राही को प्रति वर्ष प्रति एकड़ 15 से 50 हजार रूपए तक होगी आय

*मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना:*

*योजना के कुशल क्रियान्वयन के लिए ली गई बैठक*

रायपुर, 25 जनवरी 2023/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ के कुशल क्रियान्वयन के संबंध में विगत दिवस वनमंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत की अध्यक्ष्ता में वनमंडल बिलासपुर तथा अनुसंधान एवं विस्तार बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में कार्यशाला का आयोजन हुआ। गौरतलब है कि कृषकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से हाल ही में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना को वित्तीय वर्ष 2023-24 से लागू करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना‘ में भाग लेने हेतु इच्छुक कृषक अथवा संस्था अपने क्षेत्र के वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर आगामी वर्ष में रोपण हेतु आवश्यक पौधों की जानकारी सहमति पत्र के साथ दे सकते हैं। इस योजना में कृषकों के निजी भूमि में प्रतिवर्ष 36 हजार एकड़ के मान से पांच वर्षों में एक लाख 80 हजार एकड़ वाणिज्यिक वृक्ष प्रजातियों (क्लोनल नीलगिरी, टिशू कल्चर बांस, टिशू कल्चर सागौन, मिलिया डूबिया एवं अन्य आर्थिक लाभकारी प्रजाति) का रोपण किया जाएगा। समस्त वर्ग के सभी इच्छुक भूमि स्वामी, शासकीय, अर्ध-शासकीय एवं शासन के स्वायत्त संस्थाएं, निजी शिक्षण संस्थाएं, निजी ट्रस्ट, गैर शासकीय संस्थाएं, पंचायते तथा भूमि अनुबंध धारक जो अपने भूमि में रोपण करना चाहते है, इस योजना के हितग्राही होंगे।

Related Posts

42 क्लस्टर के दो सौ से अधिक गांवों तक पहुंचा विकसित कृषि संकल्प रथ

अभियान के तहत किसानों को खेती के उन्नत तरीकों की दी जा रही जानकारी नई-नई तकनीकों, फसल चक्र परिवर्तन और उन्नत कृषि के बता रहे फायदे धमतरी । विकसित कृषि…

Read more

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमती…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

42 क्लस्टर के दो सौ से अधिक गांवों तक पहुंचा विकसित कृषि संकल्प रथ

42 क्लस्टर के दो सौ से अधिक गांवों तक पहुंचा विकसित कृषि संकल्प रथ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 जून को क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे

लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन में मिलेगा अतिरिक्त राशि का उपहार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन में मिलेगा अतिरिक्त राशि का उपहार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शाताब्दी समारोह में आयोजित होंगे किसान सम्म्मेलन

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शाताब्दी समारोह में आयोजित होंगे किसान सम्म्मेलन

दिव्यांगजन अपनी क्षमता, योग्यता, संघर्षशीलता और सकारात्मकता के आधार पर समाज में अपना स्थान बनाते हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव