मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि (20 मार्च) पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी साहस, स्वाभिमान और बलिदान की प्रतीक हैं। उनका नाम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में अमर वीरांगनाओं में स्वर्णाक्षरों में अंकित है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का डटकर विरोध किया। उन्होंने अपने राज्य और मातृभूमि की रक्षा के लिए अंतिम क्षण तक संघर्ष किया और स्वाधीनता के लिए बलिदान दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रानी अवंती बाई नारी शक्ति और सामाजिक चेतना का प्रतीक थीं। उन्होंने समाज को जागरूक करने का कार्य किया और न केवल महिलाओं बल्कि पूरे राष्ट्र को संघर्ष की राह दिखाई। उनकी वीरता, बलिदान और नेतृत्व क्षमता भारत के इतिहास में नारी सशक्तिकरण का अमिट उदाहरण हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत का इतिहास वीरांगनाओं की शौर्य गाथाओं से भरा हुआ है। रानी अवंती बाई लोधी जैसी महान नारियों की कहानियाँ हमें आज भी राष्ट्रभक्ति, त्याग और साहस की प्रेरणा देती हैं। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि आत्मसम्मान और मातृभूमि की रक्षा के लिए किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटना चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे रानी अवंती बाई को लोधी के आदर्शों से प्रेरणा लें और उनके बलिदान को स्मरण कर देश और समाज के उत्थान में अपना योगदान दें।

  • Related Posts

    प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

    प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व प्रवक्ता के पद पर होगा चुनाव कोषाध्यक्ष, सहसचिव, महिला उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी सहित 15 कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित रायपुर ,13 जून 2025/प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज…

    Read more

    मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

    *निर्माण श्रमिकों के खाते में 19.71 करोड़ रूपए की राशि की जाएगी अंतरित* *न्यू सर्किट हॉउस, रायपुर में 15 जून को होगा कार्यक्रम* रायपुर, 13 जून 2025/ मुख्यमंत्री नोनी बाबू…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

    प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

    मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

    मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

    विश्व रक्तदाता दिवस पर विशेष –

    जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से राज्य में विशेष अभियान

    जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से राज्य में विशेष अभियान

    शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से संवरेंगे बच्चों के भविष्य

    शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से संवरेंगे बच्चों के भविष्य

    छत्तीसगढ़ में सीबीजी प्लांट स्थापना के लिए 100 करोड़ का निवेश, रायपुर में हुआ त्रिपक्षीय समझौता

    छत्तीसगढ़ में सीबीजी प्लांट स्थापना के लिए 100 करोड़ का निवेश, रायपुर में हुआ त्रिपक्षीय समझौता