मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने भूमकाल दिवस पर अमर शहीद गुंडाधुर को किया नमन

 

रायपुर 9 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 10 फरवरी को भूमकाल स्मृति दिवस के अवसर पर आदिवासी जननायक अमर शहीद गुंडाधुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध क्रांति का शंखनाद करने वाले गुंडाधुर का बलिदान इतिहास के पन्नों में सदा अमर रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 10 फरवरी 1910 को बस्तर के वीर आदिवासियों ने अंग्रेजों के अन्याय और शोषण के खिलाफ भूमकाल विद्रोह का बिगुल फूंका था। इस आंदोलन में आदिवासी जननायकों ने अपने प्राणों की आहुति देकर स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा की। अमर शहीद गुंडाधुर के नेतृत्व में हुए इस संघर्ष में सीमित संसाधनों के बावजूद बस्तर के रणबांकुरों ने अंग्रेजी शासन की दमनकारी नीतियों को चुनौती दी।

श्री साय ने कहा कि भूमकाल विद्रोह न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि संपूर्ण देश के स्वाधीनता संग्राम का एक स्वर्णिम अध्याय है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अमर शहीद गुंडाधुर आदिवासी चेतना और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उनकी संघर्षगाथा हमें अत्याचार, शोषण और अन्याय के विरुद्ध अडिग रहने की प्रेरणा देती है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संकल्प व्यक्त किया कि गुंडाधुर द्वारा जगाई गई स्वाभिमान और आत्मसम्मान की ज्योति सदैव प्रज्ज्वलित रहेगी और उनकी स्मृति में मनाया जाने वाला भूमकाल दिवस हमें सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने की शक्ति देता रहेगा।

  • Related Posts

    कलेक्टर का करेली छोटी दौरा : ग्रामीणों ने की मिनी स्टेडियम की मांग

    कलेक्टर ने गांव के सेटलमेंट प्लान का अवलोकन किया देश-विदेश में पहचान दिलाने होंगे प्रयास धमतरी । प्रदेश के सबसे व्यवस्थित माने जाने वाले धमतरी जिले के मगरलोड विकासखण्ड के…

    Read more

    जल संसाधन विभाग में नए एसओआर का क्रियान्वयन शुरू

    *इंजीनियरों के लिए आयोजित हो रही हैं प्रशिक्षण कार्यशालाएं* रायपुर, 11 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जल संसाधन विभाग के कार्याें में पारदर्शिता और क्रियान्वयन में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित किये

    संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित किये

    15 दिवसीय ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ सफलतापूर्वक अंतिम पड़ाव तक पहुंचा

    15 दिवसीय ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ सफलतापूर्वक अंतिम पड़ाव तक पहुंचा

    कलेक्टर का करेली छोटी दौरा : ग्रामीणों ने की मिनी स्टेडियम की मांग

    कलेक्टर का करेली छोटी दौरा : ग्रामीणों ने की मिनी स्टेडियम की मांग

    इंदिराजी 54 सैनिकों का क्या दोष था ‘पग-पग’ पर उछली ‘पग’ और गिरा ‘पग’ पर वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…. खरी…. 

    इंदिराजी 54 सैनिकों का क्या दोष था ‘पग-पग’ पर उछली ‘पग’ और गिरा ‘पग’ पर  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…. खरी…. 

    पीएम मत्स्य संपदा योजना: म.प्र. का पहला रिजर्वायर फिशरीज़ प्रोडक्शन एंड प्रोसेसिंग क्लस्टर हलाली में: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पीएम मत्स्य संपदा योजना: म.प्र. का पहला रिजर्वायर फिशरीज़ प्रोडक्शन एंड प्रोसेसिंग क्लस्टर हलाली में: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    निराश्रित गौवंश के आश्रय का होगा स्थाई समाधान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    निराश्रित गौवंश के आश्रय का होगा स्थाई समाधान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव