कर्नाटक में शासकीय ठेकों में धर्म आधारित आरक्षण पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई कड़ी आपत्ति – IMNB NEWS AGENCY

कर्नाटक में शासकीय ठेकों में धर्म आधारित आरक्षण पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई कड़ी आपत्ति

 

रायपुर 15 मार्च 2025/ कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय ठेकों में धर्म के आधार पर आरक्षण देने के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे भारतीय संविधान की मूल भावना के विरुद्ध और तुष्टीकरण की पराकाष्ठा करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां भी सत्ता में आती है, संविधान की मूल आत्मा का गला घोंटने का प्रयास करती है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस फैसले को समाज में वैमनस्य फैलाने वाला कांग्रेस का सोचा-समझा षड्यंत्र बताया और कहा कि अदालतें पहले भी धर्म आधारित आरक्षण को असंवैधानिक करार दे चुकी हैं, इसलिए यह फैसला भी न्यायिक समीक्षा में नहीं टिक पाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस यह जानते हुए भी सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के लिए वंचित वर्गों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से कहा है कि वे इस असंवैधानिक फैसले को तुरंत वापस लेने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को निर्देश दें। उन्होंने कहा कि यह आदिवासियों, दलितों और वंचित समाज के साथ अन्याय है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

*”चेत जाइए खरगे जी, इतिहास आपको माफ नहीं करेगा” – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

मुख्यमंत्री श्री साय ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पर निशाना साधते हुए कहा कि खरगे जी खुद वंचित समाज से आते हैं, फिर भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बहकावे में आकर अपने ही समाज के खिलाफ साजिश का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “चेत जाइए खरगे जी, इतिहास आपको माफ नहीं करेगा।”

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक सरकार के इस फैसले के खिलाफ पहले ही कई संगठन और विपक्षी दल विरोध जता चुके हैं। अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की कड़ी आपत्ति के बाद यह मुद्दा और गरमा गया है।

  • Related Posts

    बिहार में 4858 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हवाई सफर का किराया भी होगा कम, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 47 एजेंडों पर लगी मुहर

    पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में 47 एजेंडों पर मुहर लगी। पटना में हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक…

    Read more

    कोविड से 5 और मरीजों की मौत, देश में 4 हजार से पार पहुंचा एक्टिव केस

    नई दिल्ली । भारत में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में इस महामारी से 5 लोगों की मौत हुई है। अब तक 4026…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार में 4858 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हवाई सफर का किराया भी होगा कम, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 47 एजेंडों पर लगी मुहर

    बिहार में 4858 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हवाई सफर का किराया भी होगा कम, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 47 एजेंडों पर लगी मुहर

    कोविड से 5 और मरीजों की मौत, देश में 4 हजार से पार पहुंचा एक्टिव केस

    कोविड से 5 और मरीजों की मौत, देश में 4 हजार से पार पहुंचा एक्टिव केस

    आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 4 जून को ’दाई-बाबा दिवस’ मनाया जाएगा

    आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 4 जून को ’दाई-बाबा दिवस’ मनाया जाएगा

    समय सीमा की साप्ताहिक बैठक : राजस्व प्रकरणों के निराकरण पर जोर

    समय सीमा की साप्ताहिक बैठक : राजस्व प्रकरणों के निराकरण पर जोर

    महिला आयोग का नोटिस मिलते ही सामाजिक बहिष्कार समाप्त

    महिला आयोग का नोटिस मिलते ही सामाजिक बहिष्कार समाप्त

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उलानबटोर ओपन 2025 में पहलवानों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उलानबटोर ओपन 2025 में पहलवानों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी