कर्नाटक में शासकीय ठेकों में धर्म आधारित आरक्षण पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई कड़ी आपत्ति

रायपुर 15 मार्च 2025/ कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय ठेकों में धर्म के आधार पर आरक्षण देने के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे भारतीय संविधान की मूल भावना के विरुद्ध और तुष्टीकरण की पराकाष्ठा करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां भी सत्ता में आती है, संविधान की मूल आत्मा का गला घोंटने का प्रयास करती है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस फैसले को समाज में वैमनस्य फैलाने वाला कांग्रेस का सोचा-समझा षड्यंत्र बताया और कहा कि अदालतें पहले भी धर्म आधारित आरक्षण को असंवैधानिक करार दे चुकी हैं, इसलिए यह फैसला भी न्यायिक समीक्षा में नहीं टिक पाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस यह जानते हुए भी सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के लिए वंचित वर्गों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से कहा है कि वे इस असंवैधानिक फैसले को तुरंत वापस लेने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को निर्देश दें। उन्होंने कहा कि यह आदिवासियों, दलितों और वंचित समाज के साथ अन्याय है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

“चेत जाइए खरगे जी, इतिहास आपको माफ नहीं करेगा” – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पर निशाना साधते हुए कहा कि खरगे जी खुद वंचित समाज से आते हैं, फिर भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बहकावे में आकर अपने ही समाज के खिलाफ साजिश का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “चेत जाइए खरगे जी, इतिहास आपको माफ नहीं करेगा।”

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक सरकार के इस फैसले के खिलाफ पहले ही कई संगठन और विपक्षी दल विरोध जता चुके हैं। अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की कड़ी आपत्ति के बाद यह मुद्दा और गरमा गया है।

  • Related Posts

    ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *खरीफ फसल की तैयारी और किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के निर्देश* *देरी से न्याय मिलना, न्याय नहीं मिलने के बराबर है* *डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा दंे और समय…

    Read more

    रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजवाड़े

    *रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण और सेवा भावना पर हुआ मंथन* रायपुर, 31 मई 2025 / महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समय सीमा की साप्ताहिक बैठक : राजस्व प्रकरणों के निराकरण पर जोर

    समय सीमा की साप्ताहिक बैठक : राजस्व प्रकरणों के निराकरण पर जोर

    महिला आयोग का नोटिस मिलते ही सामाजिक बहिष्कार समाप्त

    महिला आयोग का नोटिस मिलते ही सामाजिक बहिष्कार समाप्त

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उलानबटोर ओपन 2025 में पहलवानों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उलानबटोर ओपन 2025 में पहलवानों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी

    प्रधानमंत्री ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2025 में मैग्नस कार्लसन पर पहली जीत के लिए गुकेश को बधाई दी