मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय की दुकान, खुद बनाई चाय

 

*चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है – विष्णु देव साय*

*रायगढ़/रायपुर|* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पहुंचकर न केवल स्वयं चाय बनाई, वरन सबके साथ चाय का आनंद लिया। जीवर्धन रायगढ़ नगर निगम से भाजपा के महापौर प्रत्याशी हैं। सीएम साय ने कहा – चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय निकाय चुनाव प्रचार अभियान के तहत आज रायगढ़ पहुंचे, जहाँ उन्होंने पांच किलोमीटर से ज्यादा रोड शो किया। जहाँ विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसके बाद श्री साय कैबिनेट के साथी, वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ मिनीमाता चौक स्थित जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पर पहुंचे। लोगों के आश्चर्य का उस समय ठिकाना न रहा, जब सीएम साय जीवर्धन की दुकान पर स्वयं चाय बनाने लगे। उन्होंने लोगों को चाय का वितरण भी किया और बोले – एक साधारण से कार्यकर्ता की मेहनत का उचित सम्मान, यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। जिस प्रकार चाय बेचने वाले श्री नरेंद्र मोदी जी आज देश के प्रधानमंत्री और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, ठीक उसी तरह भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता, चाय बेचकर अपना जीविकोपार्जन करने वाले, महापौर प्रत्याशी जीवर्धन भाई भी जनता के आशीर्वाद से रायगढ़ के महापौर बनेंगे, यहाँ का सर्वांगीण विकास करेंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें चार बार सांसद के रूप में चुना और इस दौरान वे जीवर्धन चौहान के संपर्क में आए। बीस वर्ष में मैंने जीवर्धन चौहान को ईमानदारी से अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करते देखा है, उनके साथ युवाओं की एक बड़ी टीम है। वे भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनकी जीत रायगढ़ नगर निगम में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ हो रही साकार — रजत जयंती वर्ष में आस्था और सांस्कृतिक चेतना की ऐतिहासिक पहल

    *विशेष ट्रेन 15 जुलाई को रायपुर से होगी रवाना — मुख्यमंत्री श्री साय हरी झंडी दिखाकर करेंगे शुभारंभ* रायपुर, 14 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मलेरिया पर करारा प्रहार

    *मिशन मोड में सरकार का अभियान, ‘शून्य मलेरिया’ की ओर बढ़ते निर्णायक कदम* *मलेरिया से जंग अब केवल इलाज की नहीं, यह रणनीति और जनसहभागिता की लड़ाई है – स्वास्थ्य…

    Read more

    You Missed

    एयर इंडिया के पायलेटों पर दोष मढ़ रही अमेरिकी मीडिया, विशेषज्ञों को दावा: एविएशन कंपनी को फायदा पहुंचाने की कोशिश

    एयर इंडिया के पायलेटों पर दोष मढ़ रही अमेरिकी मीडिया, विशेषज्ञों को दावा: एविएशन कंपनी को फायदा पहुंचाने की कोशिश

    केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना पर राज्य श्रम एवं उद्योग मंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

    केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना पर राज्य श्रम एवं उद्योग मंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

    केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत विकास परिषद् के 63वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत विकास परिषद् के 63वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया

    प्रधानमंत्री ने फौजा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

    प्रधानमंत्री ने फौजा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

    एमपी के दरवाजे सभी के लिये खुले है, हर सेक्टर में निवेशकों का स्वागत है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    एमपी के दरवाजे सभी के लिये खुले है, हर सेक्टर में निवेशकों का स्वागत है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मध्यप्रदेश में श्रेष्ठ कॉटन है, दुबई के उद्योगपति मध्यप्रदेश आएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मध्यप्रदेश में श्रेष्ठ कॉटन है, दुबई के उद्योगपति मध्यप्रदेश आएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव