मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिनीमाता जयंती पर उन्हें किया नमन – IMNB NEWS AGENCY

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिनीमाता जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 12 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महान समाजसेविका एवं छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि मिनीमाता जी का संपूर्ण जीवन समाज में व्याप्त छुआछूत, गरीबी, अशिक्षा और पिछड़ेपन को दूर करने के लिए समर्पित था।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नारी शिक्षा और मजदूरों के कल्याण के लिए उनके प्रयास ऐतिहासिक रहे हैं। उन्होंने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ न केवल आवाज उठाई, बल्कि उन्हें समाप्त करने के लिए संघर्ष भी किया। वंचितों, शोषितों और महिलाओं के सशक्तिकरण में उनका योगदान अमूल्य है। श्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी का सेवाभावी, कर्मठ और प्रेरणादायी व्यक्तित्व सभी के लिए मार्गदर्शक है। उनके विचार और कार्य हमें समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

  • Related Posts

    कोरबा जिले का कोई भी विद्यालय नहीं रहेगा शिक्षकविहीन

    *अब दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालय के विद्यार्थियों को भी मिलेगी बेहतर शिक्षा* *जिले के सभी मिडिल स्कूलों में होगी तीन शिक्षकों की उपलब्धता* *पोड़ी उपरोड़ा, पाली और कोरबा ब्लॉक के…

    Read more

    स्वदेशीकरण के लिए ग्रामोद्योग का कार्य सराहनीय: राकेश पाण्डेय

    *छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष ने ग्रामोद्योग इकाईयों का किया निरीक्षण* रायपुर, 04 जून 2025/ स्वदेशीकरण के लिए ग्रामोद्योग का कार्य सराहनीय है। यह बाते छत्तीसगढ़ खादी तथा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोरबा जिले का कोई भी विद्यालय नहीं रहेगा शिक्षकविहीन

    कोरबा जिले का कोई भी विद्यालय नहीं रहेगा शिक्षकविहीन

    स्वदेशीकरण के लिए ग्रामोद्योग का कार्य सराहनीय: राकेश पाण्डेय

    स्वदेशीकरण के लिए ग्रामोद्योग का कार्य सराहनीय: राकेश पाण्डेय

    सचिव आबिदी की अध्यक्षता में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों और पॉक्सो एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही पर बैठक सम्पन्न

    सचिव आबिदी की अध्यक्षता में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों और पॉक्सो एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही पर बैठक सम्पन्न

    भू-राजस्व संहिता ने नए सिरे से अधिकारों का प्रत्यायोजन, पुरानी सभी अधिसूचनाएं रद्द

    भू-राजस्व संहिता ने नए सिरे से अधिकारों का प्रत्यायोजन, पुरानी सभी अधिसूचनाएं रद्द

    भटगांव क्षेत्र के विकास के लिए 20.57 करोड़ रूपए मंजूर

    भटगांव क्षेत्र के विकास के लिए 20.57 करोड़ रूपए मंजूर

    राजधानी की तर्ज पर बलौदाबाजार में होगा अत्याधुनिक शैक्षिक सुविधा से लैस नालंदा परिसर का निर्माण

    राजधानी की तर्ज पर बलौदाबाजार में होगा अत्याधुनिक शैक्षिक सुविधा से लैस नालंदा परिसर का निर्माण