मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कड़क चाय का जायका, रायगढ़ में अदरक वाली चाय ने जीता दिल! – IMNB NEWS AGENCY

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कड़क चाय का जायका, रायगढ़ में अदरक वाली चाय ने जीता दिल!

रायगढ़, 5 फरवरी 2025/ चुनावी गर्मी के बीच रायगढ़ में एक चाय की दुकान पर माहौल चाय की भाप से और भी गर्म हो गया, जब खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चाय बनाई। यह कोई आम चाय नहीं थी, बल्कि अदरक वाली कड़क चाय, जिसे पीकर लोग बोले- वाह! सीएम साहब, आपकी चाय में भी दम है!

दरअसल, मुख्यमंत्री साय भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के समर्थन में रायगढ़ पहुंचे थे। पूरे जोश के साथ पांच किलोमीटर लंबा रोड शो करने के बाद वे सीधे जीवर्धन चौहान की मिनीमाता चौक स्थित चाय दुकान पहुंचे। वहां न केवल चाय बनाई, बल्कि खुद लोगों को प्याली थमाते हुए बोले-
चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है!

बनाई खुद चाय, लोगों से कहा – मेहनत का सम्मान ही भाजपा की पहचान

चाय की दुकान पर जब मुख्यमंत्री खुद स्टोव जलाकर अदरक, इलायची और चाय पत्ती डालने लगे, तो वहां मौजूद लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। किसी ने कैमरा ऑन किया, तो कोई वीडियो बनाने में जुट गया। चाय बनने के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को खुद चाय सर्व की।

उन्होंने कहा, एक साधारण कार्यकर्ता की मेहनत का सम्मान भाजपा में ही संभव है। जिस तरह चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने, उसी तरह जीवर्धन भाई भी जनता के आशीर्वाद से रायगढ़ के महापौर बनेंगे।

चाय से बनी चुनावी चर्चा, लोगों ने कहा – यह चाय तो कमाल की है!

चाय पीने के बाद लोगों ने कहा कि सीएम की बनाई अदरक वाली चाय वाकई कड़क थी। चुनाव प्रचार के बीच यह चाय सिर्फ एक प्याला नहीं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए जोश और ऊर्जा का नया स्वाद थी

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में स्थानीय उप निर्वाचन 2025, सचिव सुखनाथ अहिरवार ने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

    रायपुर, 21 मई 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्री सुखनाथ अहिरवार ने अपने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की प्रथम बैठक लेकर परिचय उपरांत…

    Read more

    युक्तियुक्तकरण से न तो स्कूल बंद होंगे और न ही पद समाप्त होंगे

    *4 हजार स्कूल बंद होने की बात पूरी तरह भ्रामक* *शिक्षा के अधिकार अधिनियम और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशानिर्देशों के अनुरूप होगा युक्तियुक्तकरण* रायपुर, 21 मई 2025/ छत्तीसगढ़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने में चिकित्सा क्षेत्र निभाए अहम भूमिका – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

    विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने में चिकित्सा क्षेत्र निभाए अहम भूमिका – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

    छत्तीसगढ़ में स्थानीय उप निर्वाचन 2025, सचिव सुखनाथ अहिरवार ने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

    छत्तीसगढ़ में स्थानीय उप निर्वाचन 2025, सचिव सुखनाथ अहिरवार ने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह वन नेशन वन इलेक्शन संगोष्ठी कार्यक्रम में हुए शामिल

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह वन नेशन वन इलेक्शन संगोष्ठी कार्यक्रम में हुए शामिल

    मछुआरा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा की अध्यक्षता में मछुआ सहकारी समितियों एवं समूहों की बैठक आयोजित

    मछुआरा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा की अध्यक्षता में मछुआ सहकारी समितियों एवं समूहों की बैठक आयोजित

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे कोरबा

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे कोरबा

    जिले में अवैध उत्खनन रोकने के लिए सख्त कार्यवाही करें : कलेक्टर

    जिले में अवैध उत्खनन रोकने के लिए सख्त कार्यवाही करें : कलेक्टर