मुख्य सचिव ने की पीडीएस की समीक्षा

रायपुर, 06 फरवरी 2023/मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि राशन कार्डधारकांे को उचित मूल्य की दुकानों से नियमित खाद्यान्न सामग्री समय पर मिले यह सुनिश्चित हो। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को इसकी लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है।

मुख्य सचिव ने समीक्षा के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत ई-पास मशीन एवं सर्वर में आने वाली तकनीकी समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए समुचित कार्यवाही करने कहा है। बैठक में खाद्यान्न वितरण के संबंध में अधिकारियों, उचित मूल्य की दुकानों के संचालकों, खाद्य निरीक्षकों और एन.आई.सी. के प्रतिनिधियों ने अपने काम-काज के बारे में जानकारी दी। बैठक में खाद्य विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा, खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिले के खाद्य निरीक्षक, एनआईसी के प्रतिनिधि, तकनीकी टीम और उचित मूल्य की दुकानों के संचालक शामिल हुए।

Related Posts

जल संसाधन विभाग में नए एसओआर का क्रियान्वयन शुरू

*इंजीनियरों के लिए आयोजित हो रही हैं प्रशिक्षण कार्यशालाएं* रायपुर, 11 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जल संसाधन विभाग के कार्याें में पारदर्शिता और क्रियान्वयन में…

Read more

अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस बच्चों से श्रम कराना नहीं, उन्हें सपने दिखाना हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर, 11 जून 2025/ अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बाल श्रम के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए कहा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदिराजी 54 सैनिकों का क्या दोष था ‘पग-पग’ पर उछली ‘पग’ और गिरा ‘पग’ पर वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…. खरी…. 

इंदिराजी 54 सैनिकों का क्या दोष था ‘पग-पग’ पर उछली ‘पग’ और गिरा ‘पग’ पर  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…. खरी…. 

पीएम मत्स्य संपदा योजना: म.प्र. का पहला रिजर्वायर फिशरीज़ प्रोडक्शन एंड प्रोसेसिंग क्लस्टर हलाली में: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पीएम मत्स्य संपदा योजना: म.प्र. का पहला रिजर्वायर फिशरीज़ प्रोडक्शन एंड प्रोसेसिंग क्लस्टर हलाली में: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

निराश्रित गौवंश के आश्रय का होगा स्थाई समाधान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

निराश्रित गौवंश के आश्रय का होगा स्थाई समाधान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में इतिहास और सौंदर्य का संगम बन रहा है मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रमिक परिवारों के खातों में संबल योजना की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रमिक परिवारों के खातों में संबल योजना की राशि करेंगे अंतरित

प्रदेश में प्रारंभ होंगे नए वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में प्रारंभ होंगे नए वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव