कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण 

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। लोकसभा निवार्चन 2024 मतदान पश्चात ईव्हीएम/वीवीपेट मशीनों को सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से स्ट्रांग रूम में रखा गया है। कलेक्टर नें स्ट्रांग रूम के विधानसभावार कक्षोें का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने परिसर में लगे एलईडी टीवी स्क्रीन में प्रदर्शित दृष्यों का भी अवलोकन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री चौधरी ने परिसर के बाहरी व्यवस्था के संबंध में नोडल अधिकारी श्री ध्रुव को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विधानसभावार ए.आर.ओ. नियमित निरीक्षण करेंगे और वस्तु स्थिति से जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराएंगे। कलेक्टर ने परिसर में स्ट्रांग रूम के निगरीनी के लिए तैनात राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से व्यवस्था आदि के संबंध में चर्चा भी की।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के.दुबे, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, भिलाई नगर निगम आयुक्त श्री देवेश ध्रुव, दुर्ग नगर निगम आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर, एसडीएम दुर्ग श्री मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर श्री एच.एस.मीरी, डिप्टी कलेक्टर श्री लवकेश ध्रुव एवं श्री उत्तम ध्रुव सहित लोक निर्माण, पीएचई विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    डौण्डी के विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयसिंह भारद्वाज निलंबित

    *युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता बरतने के मामले में संभागायुक्त ने की कार्रवाई* रायपुर, 11 जून 2025/शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता बरतने के मामले को लेकर…

    Read more

    राज्य के 447 शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की हुई पदस्थापना

    *अब शिक्षक विहीन नहीं रहा राज्य का कोई भी प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूल* *युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बच्चों के भविष्य को संवारने का सफल प्रयास : मुख्यमंत्री श्री विष्णु…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदिराजी 54 सैनिकों का क्या दोष था ‘पग-पग’ पर उछली ‘पग’ और गिरा ‘पग’ पर वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…. खरी…. 

    इंदिराजी 54 सैनिकों का क्या दोष था ‘पग-पग’ पर उछली ‘पग’ और गिरा ‘पग’ पर  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…. खरी…. 

    पीएम मत्स्य संपदा योजना: म.प्र. का पहला रिजर्वायर फिशरीज़ प्रोडक्शन एंड प्रोसेसिंग क्लस्टर हलाली में: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पीएम मत्स्य संपदा योजना: म.प्र. का पहला रिजर्वायर फिशरीज़ प्रोडक्शन एंड प्रोसेसिंग क्लस्टर हलाली में: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    निराश्रित गौवंश के आश्रय का होगा स्थाई समाधान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    निराश्रित गौवंश के आश्रय का होगा स्थाई समाधान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में इतिहास और सौंदर्य का संगम बन रहा है मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रमिक परिवारों के खातों में संबल योजना की राशि करेंगे अंतरित

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रमिक परिवारों के खातों में संबल योजना की राशि करेंगे अंतरित

    प्रदेश में प्रारंभ होंगे नए वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    प्रदेश में प्रारंभ होंगे नए वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव