कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरी का किया निरीक्षण – IMNB NEWS AGENCY

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरी का किया निरीक्षण

पोषण पुर्नवास केन्द्र में कुपोषित बच्चों को भर्ती करने के दिये निर्देश

धमतरी 12 मार्च 2025/कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज नगरी पहुंचकर वहां संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने अस्पताल में भर्ती मरीज से बातचीत करते हुए उनका हाल जाना। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अस्पताल में आने वाले मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं, कुल ओपीडी, मरीजों को दिये जाने वाले भोजन, चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों की संख्या, ऑपरेशन की सुविधा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इस बात का ध्यान अधिकारी रखें। कलेक्टर ने अस्पताल में मरीजों की दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सही रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये। ़
इस दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने अस्पताल में संचालित पोषण पुर्नवास केन्द्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चे की माता जोहतरीन बाई से चर्चा करते हुए भोजन की गुणवत्ता पूछी। कलेक्टर पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती बच्चों को डाईट चार्ट के अनुरूप आहार देने के निर्देश दिये। उन्होने डाईट चार्ट को केन्द्र के मुख्य स्थान पर लगाने कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि पोषण पुर्नवास केन्द्र में कोई बेड खाली न रहे, इस बात का ध्यान रखें। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर काम करें।

  • Related Posts

    जिला प्रशासन की पहल, युवाओं को उद्यम से जोड़ने किये जा रहे सकारात्मक प्रयास

    *नगरी में आयोजित हुआ युवा उद्यमी एवं स्टार्टअप सम्मेलन* धमतरी 23 मई 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में अनुसूचित जनजाति के युवाओं को उद्यम एवं स्टार्टअप की जानकारी…

    Read more

    नवीन आंगनबाड़ी भवन का कलेक्टर ने किया शुभारंभ अधिकारियों ने बच्चों को बांटे खिलौने और चॉकलेट

    धमतरी 23 मई 2025/ फरसिंयां ग्राम पंचायत में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र का आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने शुभारंभ किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, मुख्य कार्यपालन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए! राजा सिर्फ राज्य बनाते हैं,ऋषियों के सांस्कृतिक अवदान से बनता है राष्ट्र -प्रो. संजय द्विवेदी

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए!  राजा सिर्फ राज्य बनाते हैं,ऋषियों के सांस्कृतिक अवदान से बनता है राष्ट्र -प्रो. संजय द्विवेदी

    विकसित भारत के लक्ष्य की ओर छत्तीसगढ़ का संकल्प- नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    विकसित भारत के लक्ष्य की ओर छत्तीसगढ़ का संकल्प- नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    आमजन की समस्यओं का निराकरण करना ही सुशासन तिहार का उद्देश्यः कलेक्टर अजीत वसंत

    जिला प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा एवं सरंक्षण के लिए सजग

    जिला प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा एवं सरंक्षण के लिए सजग

    लेमरू, रामपुर, दीपका और सपलवा, में वयोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 26 को  

    लेमरू, रामपुर, दीपका और सपलवा, में वयोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 26 को  

    बरपाली, जवाली, और सिंघिया में समाधान शिविर 26 को

    बरपाली, जवाली, और सिंघिया में समाधान शिविर 26 को