मुख्यमंत्री के प्रवास के लिए कलेक्टर ने आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

आयोजकों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी

जशपुरनगर 13 मार्च 2025/ जशपुर जिला मुख्यालय में 16 मार्च को होने वाले आगामी प्रवास को लेकर तैयारियां तीव्र कर दी गयी हैं। जिसमें आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने हेतु कलेक्टर रोहित व्यास ने कार्यक्रम स्थलों का मुआयना किया। जिसमें उन्होंने शासकीय स्वामी आत्मानन्द बालक उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित होने वाले नगर पालिका के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह हेतु की गई तैयारियों का जायजा लिया। जहां उन्होंने बच्चों की परीक्षाओं के कारण कक्षों को प्रभावित ना करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नगर पालिका के अधिकारियों से सुरक्षा संबंधित तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण के लिए न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के लिए आयोजकों से चर्चा कर सुरक्षा संबंधित सभी इंतेजाम करवाने के निर्देश दिए। सोनी समाज के सामाजिक सम्मेलन के लिए समाज के पदाधिकारियों से मुलाकात कर कलेक्टर ने सुरक्षा एवं व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एसडीएम ओंकार यादव, सीएमओ नगर पालिका योगेश्वर उपाध्याय, नायब तहसीलदार राजेश यादव, रोहित गुप्ता सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सीएचसी कांसाबेल में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

    गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण सहित संस्थागत प्रसव कराने दिए गए निर्देश जशपुरनगर, 30 मई 2025/ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल में गुरुवार को विकास खण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। खण्ड…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस का आयोजन 31 मई को धूम्रपान एवं नशा पान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति  जनचेतना जगाने निकाली जाएगी रैली

    जशपुरनगर 30 मई 2025/ राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार धूम्रपान एवं नशा पान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज में जनचेतना विकसित करने हेतु 31 मई 2025 को अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को दी बधाई

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को दी बधाई

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव से बिहार के उप मुख्यमंत्री चौधरी ने की सौजन्य भेंट

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव से बिहार के उप मुख्यमंत्री चौधरी ने की सौजन्य भेंट

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप का एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप का एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

    पंजीयन विभाग की 10 क्रांतिकारी सुविधाएं शासन के नवाचार का एक उम्दा उदाहरण : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    पंजीयन विभाग की 10 क्रांतिकारी सुविधाएं शासन के नवाचार का एक उम्दा उदाहरण : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    नगर पंचायत कुरूद को मिली 8 करोड़ से अधिक की सौगात

    नगर पंचायत कुरूद को मिली 8 करोड़ से अधिक की सौगात

    ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय