कलेक्टर ने किया गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अंतागढ़ को कारण बताओ नोटिस

उत्तर बस्तर कांकेर 14 दिसम्बर 2022ः- कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने आज कृषि, उद्यानिकी एवं पशुधन विकास विभाग एवं मछली पालन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा किया तथा अंतागढ़ विकासखण्ड के 08 गौठानों में गत पखवाड़े में गोबर की खरीदी नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अंतागढ़ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये, साथ ही सभी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को सप्ताह में तीन से चार दिन दौरा करने के लिए निर्देशित किया गया। आवर्ती चराई गौठानों का निरीक्षण कृषि विभाग के उप संचालक द्वारा की जायेगी। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने गौठानों में विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के संचालन की समीक्षा करते हुए गौठान से जुड़े महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों को पुनः प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निर्देशित किया।                        गौठान में गोबर की खरीदी बढ़ाने के लिए पंजीकृत पशुपालकों को गोबर बेचने हेतु प्रोत्साहित करने तथा संबंधित पशुपालकों का बैठक लेने के निर्देश भी दिये गये। गौठानों में निर्मित वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय की समीक्षा भी की गई तथा इसे बढ़ाने के निर्देश दिये गये। गौठानों में पैरादान करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने भी कहा गया। जिले के 15 गौठानों को मॉडल गौठान के रूप में विकसित किया जा रहा है, इनमें नरहरपुर विकासखण्ड के सारण्डा गौठान में लाख पालन एवं श्रीगुहान गौठान में मत्स्य पालन, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के चिल्हाटी गौठान में प्रसंस्करण इकाई, चारामा विकासखण्ड के गितपहर गौठान में वर्मी खाद निर्माण एवं लखनपुरी गौठान में सब्जी बीज उत्पादन, कांकेर विकासखण्ड के पोटगांव गौठान में वर्ष भर चारा उत्पादन एवं सरंगपाल गौठान में सब्जी उत्पादन और दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के लोहत्तर गौठान में कृषि संयंत्र एवं सब्जी उत्पादन से संबंधित गतिविधियां संचालित करना प्रस्तावित किया गया है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने उक्त सभी मॉडल गौठान में प्रस्तावित गतिविधि का बेहतर क्रियान्वयन करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को धान के बदले अन्य लाभकारी फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए भी निर्देशित किया है। इस अवसर पर कृषि विभाग के उप संचालक एन.के. नागेश, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र बीरबल साहू, पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डॉ. सत्यम मित्रा, सहायक कृषि अभियंता हरि देवांगन, प्रभारी सहायक संचालक मछली पालन एस.आर. नाग, वरिष्ठ उद्यान विस्तार अधिकारी श्री बघेल सहित कृषि विभाग के सभी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी की बड़ी घोषणा: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की OTS-2 योजना को मिली ऐतिहासिक सफलता — 139.47 करोड़ रुपए की 920 संपत्तियों का हुआ विक्रय

*60% प्री–बुकिंग मिलने पर ही होगी निर्माण प्रक्रिया शुरू — गृह निर्माण मंडल अब हुआ पूर्णत: ऋणमुक्त* रायपुर, 17 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ विधानसभा में आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.…

Read more

बस्तर का हर गांव बनेगा आपका अच्छा गांव- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

*मुख्यमंत्री ने बीजापुर के युवा ग्रेजुएट पंच का बढ़ाया हौसला* *बीजापुर जिले के युवाओं से मुख्यमंत्री ने की आत्मीय मुलाकात* रायपुर 17 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज…

Read more

You Missed

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग जगदलपुर में ई-हियरिंग का शुभारंभ 21 जुलाई को

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग जगदलपुर में ई-हियरिंग का शुभारंभ 21 जुलाई को

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर निगम अंबिकापुर को मिला सुपर स्वच्छ लीग अवॉर्ड

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर निगम अंबिकापुर को मिला सुपर स्वच्छ लीग अवॉर्ड

अग्निवीर वायु भर्ती वर्ष 2026 हेतु 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

अग्निवीर वायु भर्ती वर्ष 2026 हेतु 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक 23 जुलाई को सभी विभाग 22 जुलाई तक भेजें अधिकतम 3 प्रस्ताव

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक 23 जुलाई को सभी विभाग 22 जुलाई तक भेजें अधिकतम 3 प्रस्ताव

आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण हेतु 23 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण हेतु 23 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

आईटीआई बस्तर में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश के लिए 23 जुलाई तक करें आवेदन

आईटीआई बस्तर में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश के लिए 23 जुलाई तक करें आवेदन